यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कर्नाटक में सनसनीखेज वारदात; पति ने अदालत परिसर में काटा पत्नी का गला, बच्चे पर भी हमला, यह थी वजह
karnataka horror killing कर्नाटक के हासन जिले में एक हैरान करने वाली वारदात हुई। एक शख्स ने सरेआम स्थानीय अदालत ...और पढ़ें

हासन, एजेंसी। कर्नाटक में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक शख्स ने शनिवार को कर्नाटक के हासन जिले में एक स्थानीय अदालत के परिसर में अपनी पत्नी का गला रेत दिया। यही नहीं इस शख्स ने अपने बच्चे पर भी हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि इससे पहले कि वह बच्चे को नुकसान पहुंचा पाता आसपास के लोग ने बच्चे को बचा लिया। घटना होलेनरासीपुरा टाउन कोर्ट परिसर (Holenarasipura town court) में हुई।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक महिला की पहचान थट्टेकेरे गांव (Thattekere village) की चैत्रा (Chaitra) के रूप में हुई है। आरोपी का नाम शिवकुमार (Shivakumar) है जो होलेनरसीपुरा तालुका (Holenarasipura taluka) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, दोनों की शादी सात साल पहले हुई थी। दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। उन्होंने कोर्ट में तलाक की याचिका भी दायर की थी।
समाचार एजेंसी आइएएनएस ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया है कि दंपति को समझौता करने के लिए अदालत में बुलाया गया था। इतना ही नहीं शिवकुमार ने अदालत को यह भी भरोसा दिया था कि वह न्यायाधीश और अधिवक्ता की सलाह के बाद अपने दो बच्चों की खातिर पत्नी से उपजे मतभेदों को दूर करेगा। समझौता करने के लिए राजी होने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के पीछे टॉयलेट में गया था। उसी जगह के पास उसने पत्नी का गला रेत दिया।
आरोपी ने बच्चे को भी चोट पहुंचाने की कोशिश की लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को बचा लिया। इसके बाद शिवकुमार ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसका पीछा किया जिससे वह पकड़ा गया। बाद में उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि चैत्रा (Chaitra) को तुरंत होलेनरसीपुरा अस्पताल ले जाया गया। उसे हसन जिला अस्पताल में रिफर कर दिया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।