कर्नाटक: स्नैक्स के पैकेट में निकली छोटी गेंद निगलने से चार साल की बच्ची की मौत
कर्नाटक के दावणगेरे के चन्नागिरी में एक चार साल की बच्ची की स्नैक्स पैकेट में मिली छोटी खिलौने की गेंद निगलने से दम घुटने से मौत हो गई।

स्नैक्स के पैकेट में निकली छोटी गेंद निगलने से चार साल की बच्ची की मौत (फोटो एआई द्वारा निर्मित)।
HighLights
दावणगेरे में बच्ची की स्नैक्स पैकेट खिलौना निगलने से मौत।
चार साल की कौसर ने रीट मोटू पतलू स्नैक्स खाया था।
अस्पताल से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत, हुई दुखद मृत्यु।
डिजिटल डेस्क, दावणगेरे। कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चन्नागिरी कस्बे में स्नैक्स के पैकेट में मिली छोटी खिलौने की गेंद निगलने से चार साल की बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। घटना तीन दिन पहले हुई थी, लेकिन शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर चेतावनी संदेश प्रसारित होने के बाद मामला सामने आया।
मजदूर की बेटी थी कौसर
मृत बच्ची की पहचान कौसर मस्जिद इलाके की रहने वाली अलीजा शेख के रूप में हुई है। वह निर्माण श्रमिक जामिर की बेटी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बच्ची पांच रुपये के रीट मोटू पतलू स्नैक्स का पैकेट खा रही थी। इसी दौरान पैकेट में मौजूद छोटी खिलौने की गेंद गलती से उसके गले में चली गई। उस समय उसकी मां घरेलू काम में व्यस्त थी।
अस्पताल से लौटने के बाद हुई मौत
बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे तत्काल तालुक अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया। हालांकि, घर लौटने के कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल इलाके में इसकी चर्चा है कि आखिर ये किस तरह का खिलौना है जो इतना खतरनाक साबित हुआ।
(समाचार एजेंसी आईएएनएस की जानकारी के साथ)