कर्नाटक में माता-पिता की लड़ाई में बीच-बचाव करने बेटे को बड़ा भारी, रॉड से पीट कर 16 साल के लड़के की हत्या
कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने अपने 16 वर्षीय बेटे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी, क्योंकि बेटे ने माता-पिता के झगड़े में बीच-बचाव किया था।

रॉड से पीट कर 16 साल के लड़के की हत्या। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
तुकमुरु में पिता ने 16 वर्षीय बेटे की हत्या की।
बेटे ने माता-पिता के झगड़े में बीच-बचाव किया था।
आरोपी पिता नंजे गौड़ा न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के तुमकुरु में, माता-पिता के बीच हो रही बहस में बीच-बचाव करने पर, एक 16 साल के लड़के की उसके ही पिता ने कथित तौर पर रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार, 15 नवंबर को तुमकुरु के चौडानायकानापाल्या गांव में हुई।
आरोपी नंजे गौड़ा शराब पीने का आदी था और अक्सर पत्नी से झगड़ता रहता था। रविवार को भी उनके बीच ऐसा ही झगड़ा हुआ, जिसे रोकने के लिए उनका बेटा सुनील बीच में आ गया।
रॉड से पीट-पीटकर बेटे की हत्या का आरोप
इससे नाराज होकर गौंडा ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया, बेटे को अपने साथ घर के अंदर बंद कर लिया और कथित तौर पर रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गौड़ा को हिरासत में ले लिया। घटना से नाराज ग्रामीण उनके घर के बाहर जमा हो गए और आरोपी को हिरासत में लिए जाते समय उस पर हमला कर दिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।