Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Karnataka Election Results 2023 News: कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन, डीके शिवकुमार के पक्ष में लगे नारे

Karnataka Assembly Election Results 2023 News Updates कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के नतीजे घोषित हो गए हैं। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा 66 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

By Anurag GuptaSun, 14 May 2023 06:23 AM (IST)
News Article Hero Image

Karnataka Assembly Election Results 2023 News Updates कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के नतीजे घोषित हो गए हैं। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा 66 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। 

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को बधाई दी है। उन्होंने कहा "कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।"  

 

13 May 20239:56:37 PM
बसवराज बोम्मई ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैंने राज्यपाल से समय मांगा और अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।"

Karnataka CM and BJP leader Basavaraj Bommai tendered his resignation to Governor Thawar Chand Gehlot following BJPs defeat in #KarnatakaElection pic.twitter.com/cFI2EmgxKh

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20239:14:14 PM
BJP ने कर्नाटक में किया था बहुत काम

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता के बीच में डबल इंजन की सरकार को वापस बनाने के लिए हमने प्रयास किए। पांच सालों में हमारी सरकार ने कर्नाटक में बहुत काम किया था लेकिन लोकतंत्र में जनता का जो निर्णय होता है उसे स्वीकार करना होता है।

13 May 20238:52:38 PM
सीएम बोम्मई ने ली कर्नाटक चुनाव में हार की जिम्मेदारी

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि मैं हार की जिम्मेदारी ले रहा हूं। उन्होंने कहा, "कर्नाटक चुनाव में हार के कई कारण हैं, राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते हम हर चीज का विश्लेषण करेंगे। हम अपने सभी कमियों का भी विश्लेषण करेंगे और हम लोकसभा चुनाव में फिर से वापसी करेंगे।"

Im taking responsibility for the defeat. There are many reasons for the defeat, we will analyse everything as we are a national party. We will also analyse all our faults and we will bounce back in the Parliament elections: Karnataka CM Basavaraj Bommai… pic.twitter.com/wUZyc0Q5jT

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20238:46:52 PM
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जीतती है कर्नाटक विधानसभा चुनाव- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जीतती रही है। मुझे लगता है कि आप इसे एक प्रवृत्ति के रूप में देख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि साल 2014 में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता और पीएम मोदी संसदीय चुनाव में जीत दर्ज किए।

13 May 20238:37:43 PM
कांग्रेस को हुआ 56 सीटों का फायदा

केवल पांच फीसद वोटों के अंतर से जेडीएस के हाथ से निकल गईं 18 सीटें

देश में राजनीतिक तौर पर अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस के लिए कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में जीत के कई मायने हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा स्थिति में जेडीएस को करीब पांच फीसदी वोटों का नुकसान हुआ है और ऐसा माना जा रहा है कि वही पांच फीसदी वोट कांग्रेस के पाले में गए। जिसके चलते पार्टी 2018 के आंकड़ों की तुलना में करीब 56 सीटें ज्यादा जीतने में सफल रही है।

13 May 20238:22:44 PM
2024 में राहुल गांधी बनेंगे पीएम- सिद्धारमैया

कर्नाटक के नतीजे 2024 लोकसभा चुनावों में रखेंगे कांग्रेस की जीत की नींव: सिद्धारमैया

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत की नींव रखेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2024 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

13 May 20238:18:11 PM
भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने वाले शेट्टार हारे चुनाव

कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें 29 हजार 340 वोट हासिल हुए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी महेश तेंगिनकाई को 64 हजार 910 वोट हासिल हुए हैं। शेट्टार पहले भाजपा में थे, लेकिन चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए।

13 May 20238:06:12 PM
कल होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

कर्नाटक चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राज्य के एआईसीसी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल (CLP) की पहली बैठक कल शाम 5:30 बजे बुलाई गई है।

13 May 20237:52:32 PM
पूरे देश में हुआ है नई ऊर्जा का संचार- खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है। इससे पूरे देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा हमें ताना मारती थी और कहती थी कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे। अब सच्चाई यह है कि यह भाजपा मुक्त दक्षिण भारत है। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी लोगों को इस तरह एकजुट होना चाहिए, तभी हम युद्ध जीत सकते हैं और तभी देश को बचाया जा सकता है। यदि आप हर जगह लोकतांत्रिक सरकार चाहते हैं तो हमें आने वाले चुनावों में बड़ी लड़ाई लड़नी होगी।

13 May 20237:48:17 PM
36 साल बाद मिली बहुत बड़ी जीत- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
blog images

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि यह किसी की जीत नहीं है, यह राज्य की जनता की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने फैसला किया और कांग्रेस को चुना। इसलिए हमें 36 साल बाद 136 सीटें मिलीं। खरगे ने कहा कि अहंकार अधिक समय तक नहीं रहता। यह एक लोकतंत्र है और हमें लोगों की बात सुननी होगी और उन लोगों के सामने सिर झुकाना होगा जो हमें सही रास्ता दिखाते हैं।

13 May 20237:43:00 PM
कर्नाटक ने रचा इतिहास- सुरजेवाला
blog images

 कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक ने इतिहास रच दिया है। आज का दिन एक ऐतिहासिक अवसर है। कर्नाटक ने न केवल लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए, लोकतंत्र के लिए एक नया जीवन दिखाया है।

13 May 20237:39:06 PM
भाजपा लोगों की भलाई के लिए करती रहेगी काम- नड्डा
blog images

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा कर्नाटक की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। उन्होंने कहा, "मैं कर्नाटक भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों और हमारी दृष्टि में विश्वास दिखाने वाले लोगों के लिए धन्यवाद देता हूं। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी और सक्रिय रूप से रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उनकी आवाज बुलंद करेगी।"

13 May 20237:28:14 PM
कंग्रेस नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राज्य पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कांग्रेस नेताओं ने बेंगलुरू में शक्ति प्रदर्शन किया।

#WATCH | Bengaluru | Congress leaders, including national president Mallikarjun Kharge, state party chief DK Shivakumar and former CM Siddaramaiah, display a show of strength as the party sweeps #KarnatakaPolls pic.twitter.com/xB5mj53CyN

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20237:24:58 PM
डिके शिवकुमार के पक्ष में लगे नारे

कर्नाटक चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद डिके शिवकुमार, सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य नेता बेंगलुरू में पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के पक्ष में नारे लगाए।

#WATCH | Congress workers raise slogans in favour of state party president DK Shivakumar as Shivakumar, Siddaramaiah, and other party leaders arrive at the party office in Bengaluru#KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/LVeJpyxvhp

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20237:20:39 PM
तेजस्वी यादव ने कर्नाटक की जनता को दी बधाई

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कर्नाटक की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "हम कर्नाटक की जनता को बधाई देना चाहेंगे उन्होंने जिस सरकार को चुना वह देश के हालात को देखते हुए चुना। हमने तो कल ही कह दिया था कि बजरंग बली भाजपा से नाराज़ हैं। दक्षिण भारत में भाजपा खत्म हो गई है। मध्य भारत में चोरी और असंवैधानिक तरीके से भाजपा शासन में है। बंगाल, बिहार, झारखंड में है ही नहीं, अब आने वाले हर चुनाव में भाजपा हारेगी।"

#WATCH हम कर्नाटक की जनता को बधाई देना चाहेंगे उन्होंने जिस सरकार को चुना वह देश के हालात को देखते हुए चुना। हमने तो कल ही कह दिया था कि बजरंग बली भाजपा से नाराज़ हैं। दक्षिण भारत में भाजपा ख़त्म हो गई है। मध्य भारत में चोरी और असंवैधानिक तरीके से भाजपा शासन में है। बंगाल, बिहार,… pic.twitter.com/grpIOi2gVS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
13 May 20236:34:39 PM
डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से दर्ज की जीत
blog images

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से JD(S) के बी नागराजू को 1,22,392 मतों से हराया।

13 May 20236:32:33 PM
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने मल्लिकार्जुन खरगे को किया सम्मानित

 कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पार्टी नेता डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सम्मानित किया।

Congress leaders DK Shivakumar and Siddaramaiah felicitate party national president Mallikarjun Kharge as Congress sweeps #KarnatakaPolls

(Source: AICC) pic.twitter.com/GdBS0Cd4IL

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20236:23:52 PM
फारूक अब्दुल्ला ने कर्नाटक की जनता को दी बधाई

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कर्नाटक की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक की आवाम को मुबारकबाद देता हूं। उन्होंने नफरत की सियासत को ठुकरा दिया और मोहब्बत की सियासत को अपनाया है। 

13 May 20235:58:12 PM
Karnataka Election 2023: 202 सीटों के नतीजे घोषित
blog images

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने 123 सीटों पर जीत हासिल की और 13 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 56 सीटों पर जीत हासिल की और 8 सीटों पर आगे चल रही है। JDS ने 19 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि एक सीट पर आगे चल रही है। आयोग के मुताबिक, अब तक 202 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।

13 May 20235:49:51 PM
अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को दी जीत की बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को अब यह महसूस करना चाहिए कि उसकी रणनीति अब काम नहीं करती है।

13 May 20235:35:25 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक की जनता को दी बधाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "मैं कर्नाटक की जनता को बधाई देती हूं। उन्होंने पूरे देश में आज ये संदेश दिया है कि वो अपनी समस्याओं की राजनीति चाहते हैं। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक ने देश को साबित कर दिया है कि ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी।"

#WATCH | #KarnatakaElectionResults | Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra says, "I congratulate the people of Karnataka. They have sent a message across the state that public wants a politics that resolves their issues, a politics where their issues are… pic.twitter.com/IgMlFHZeQa

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20235:29:11 PM
पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।

Congratulations to the Congress Party for their victory in the Karnataka Assembly polls. My best wishes to them in fulfilling people’s aspirations.

— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2023
13 May 20235:24:50 PM
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस को दी बधाई

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले स्पष्ट बहुमत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता, मतदाताओं को सैल्यूट करती हूं और कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई देती हूं। उन्होंने आगे कहा कि अहंकार, दुर्व्यवहार, एजेंसी पॉलिटिक्स के खिलाफ लोगों ने वोट टू नो बीजेपी आह्वान किया। अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव हैं यहां भी भाजपा को शिकस्त मिलेगी

13 May 20235:13:17 PM
कांग्रेस ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच चुनाव आयोग ने बताया कि कंग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 113 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।

Congress crosses majority mark of 113 seats in 224-member Assembly: Election Commission

— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2023
13 May 20235:08:52 PM
कर्नाटक में कांग्रेस ने पार किया शतकीय आंकड़ा
blog images

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की और 22 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 50 सीटों पर जीत हासिल की और 14 सीटों पर आगे चल रही है।

13 May 20234:31:46 PM
लोकसभा चुनाव में करेंगे वापसी- सीएम बसवराज बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक की जनता का जो निर्णय है हम उसको स्वीकार करते हैं। हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे, उन्हें ठीक करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे।

#WATCH | #KarnatakaResults | "...I take responsibility for this debacle. There are multiple reasons for this. We will find out all the reasons and strengthen the party once again for Parliament elections..," says Karnataka CM Basavaraj Bommai pic.twitter.com/JqFnjMAPhY

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20234:26:48 PM
कांग्रेस ने 96 सीटों पर दर्ज की जीत
blog images

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस 96 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 40 पर आगे चल रही है। भाजपा 45 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है वहीं, 19 सीटों पर आगे चल रही है। आयोग के मुताबिक अब तक 161 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।

13 May 20234:10:08 PM
Karnataka Election 2023 गांधी नगर से कांग्रेस नेता 105 वोटों से जीते

Karnataka Results 2023 कर्नाटक के गांधी नगर से कांग्रेस पार्टी के दिनेश गुंडू राव ने काफी कम वोटों से जीत हासिल की है। राव को 105 मतों के अंतर से जीत मिली है।

13 May 20233:56:02 PM
भ्रष्टाचारियों के सिर पे गदा पड़ाः बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा पर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि भाजपा ने बजरंग दल को बजरंग बली बनाया लेकिन बजरंग बली तो बजरंग बली हैं, हमेशा सच्चाई, प्रेम और भाईचारे का साथ देते हैं। बघेल ने कहा कि आज भ्रष्टाचारियों के सिर पे गदा पड़ गया है।

13 May 20233:38:37 PM
येदियुरप्पा बोले- हार कोई नई बात नहीं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार पाने के बाद बीएस येदियुरप्पा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए जीत और हार कोई नई बात नहीं है और वह इस झटके का आत्मनिरीक्षण करेगी।

13 May 20233:32:09 PM
शिक्षा मंत्री बीसी नागेश चल रहे पीछे

कर्नाटक में भाजपा के कई मंत्री अपनी सीट हारते दिख रहे हैं। शिक्षा मंत्री बीसी नागेश तिप्तुर विधानसभा क्षेत्र से 17,652 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

13 May 20233:19:27 PM
Karnataka Election Results 2023 Live कार्यकर्ताओं ने लगाए शिवकुमार ने नाम के जयकारे

Karnataka Election Results 2023 Live कर्नाटक में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार जयकारे लगाए।

#WATCH | Party workers hail Karnataka Congress President DK Shivakumar as the party triumphs in the state, in Ramnagara pic.twitter.com/9QkE1Qxlev

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20233:00:25 PM
Karnataka Election Results राहुल की सदस्यता जाने का बदला जनता ने लियाः अधीर रंजन

Karnataka Election Results कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कर्नाटक के रुझानों में बड़ा बहुमत पाने के बाद भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने तानाशाही कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की थी आज उसी भ्रष्टाचार के चलते कर्नाटक की जनता ने उन्हें राज्य से निकाल दिया।

13 May 20232:50:48 PM
Karnataka Election Results 2023 राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला

Karnataka Election Results 2023 कर्नाटक में रुझानों में कांग्रेस को बड़ा बहुमत मिलने पर राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसा है। राहुल ने कहा कि कर्नाटक के गरीब लोगों ने सांठगांठ वाले पूंजीपतियों को हरा दिया है। उन्होंने कहा कि हमने इस लड़ाई को नफरत से नहीं लड़ा, इसलिए यहां मोहब्बत का बाजार खुल गया है।

#WATCH | "Karnataka mein Nafrat ki bazaar band hui hai, Mohabbat ki dukaan khuli hai": Congress leader Rahul Gandhi on partys thumping victory in #KarnatakaPolls pic.twitter.com/LpkspF1sAz

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20232:39:20 PM
Karnataka Election Results 2023 दक्षिण भारत 'भाजपा-मुक्त' हुआः बघेल

Karnataka Election Results 2023 छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कर्नाटक में पार्टी की जीत पर भाजपा पर हमला बोला है। बघेल ने कहा कि पहले हमने हिमाचल प्रदेश जीता और फिर कर्नाटक जीता। सीएम ने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस मुक्त-भारत की बात करती है, लेकिन अब दक्षिण भारत भाजपा-मुक्त हो गया है।

13 May 20232:32:36 PM
घोषणापत्र की घोषणाओं को जल्द लागू करेंगेः खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस को भारी जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता का  धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हम जनता के विश्वास को बनाए रखेंगे और घोषणापत्र में की गई घोषणाओं को जल्द लागू करेंगे। 

13 May 20232:11:44 PM
कांग्रेस ने जीती 10 सीटें

चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस 119 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं पार्टी 10 सीटें जीत चुकी है। बीजेपी 57 सीटों पर आगे चल रही है तो 8 जीत ली है।

13 May 20231:31:19 PM
Karnataka Election Results 2023 कांग्रेस को मिली 4 सीट पर जीत, 2 पर भाजपा का खुला खाता

Karnataka Election Results 2023 चुनाव आयोग ने अब कर्नाटक चुनाव के नतीजे जारी करना शुरू कर दिया है। ईसीआई के अनुसार, कांग्रेस ने 4 सीट जीत ली है, वहीं 2 पर भाजपा को जीत मिली है।

13 May 20231:20:02 PM
सिद्धारमैया बोले- कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों के साथ कांग्रेस बनाएगी सरकार

सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे क्योंकि वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे। 

13 May 20231:07:50 PM
मल्लिकार्जुन खरगे बोले- ये जनता की जीत

कांग्रेस में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता देख मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता की जीत है।

13 May 20231:06:37 PM
शिवकुमार बोले- पार्टी को पहले से था मुझपर भरोसा

डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।

13 May 20231:03:24 PM
Karnataka Election Results 2023 भावुक हुए डीके शिवकुमार

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस की जीत देख प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं इस जीत के लिए अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है और झूठ का पर्दाफाश किया है। 

#WATCH | Karnataka Congress President DK Shivakumar gets emotional on his partys comfortable victory in state Assembly elections pic.twitter.com/ANaqVMXgFr

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 202312:59:46 PM
शख्स ने अपने सीने पर 'सिद्धारमैया सीएम' का टैटू गुदवाया

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बीच मैसूर में एक शख्स ने अपने सीने पर सिद्धारमैया सीएम का टैटू गुदवाया। 

#WATCH | Man engraved with ‘Siddaramaiah CM’ tattoo on his chest in Mysuru, as Congress consolidates win in Karnataka elections pic.twitter.com/fiu0JiFZ4T

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 202312:33:52 PM
Karnataka Chunav Result 2023- सिद्धारमैया के आवास के बाहर समर्थकों ने मनाया जश्न

रुझानों में कांग्रेस को 124 सीटें मिलते देख कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता सिद्धारमैया के नारे लगा रहे हैं।

#WATCH | Jubilant Congress workers and Siddaramaiah supporters raise slogans outside his residence in Mysuru.

While the party secured a majority in the #KarnatakaElections, Siddaramaiah continues his lead in Varuna constituency. pic.twitter.com/T5znlIqyRo

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 202312:21:41 PM
Karnataka Election Result 2023- भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में अपनी हार मानी

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में भाजपा को हार मिलती देख पार्टी ने अपनी हार मान ली है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम बेहतर नहीं कर पाए और अब विस्तृत विश्लेषण करेंगे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर हम सिर्फ विश्लेषण ही नहीं करेंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि विभिन्न स्तरों पर क्या कमियां रही हैं।

13 May 202312:16:33 PM
Karnataka Election Results 2023- डीके शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया

राज्य में जीत पाते देख कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कर्नाटक चुनाव परिणामों में कांग्रेस पार्टी भाजपा से काफी आगे निकल गई है।

#WATCH | Karnataka Congress President DK Shivakumar greets party workers gathered outside his residence in Bengaluru as the party surges ahead of BJP in Karnataka election results pic.twitter.com/aIN4qyMjqm

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 202312:09:48 PM
Karnataka Election Results 2023 Live कांग्रेस कल करेगी विधायक दल की बैठक

Karnataka Election Result 2023 Live कर्नाटक में बड़ी जीत की ओर बड़ रही कांग्रेस पार्टी ने कल सुबह बेंगलुरु में  विधायक दल की बैठक बुलाई है। पार्टी बहुमत के निशान को पार कर 122  सीटों पर आगे चल रही है।

13 May 202312:08:02 PM
Karnataka Chunav Results 2023- रुझानों में बहुमत के बाद कांग्रेस को अभी से ऑपरेशन लोटस का डर

कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिलता दिख रहा है। इसी के साथ पार्टी में अभी से ऑपरेशन लोटस का डर सताने लगा है। कांग्रेस ने कर्नाटक के विधायकों के लिए रिजॉर्ट बुकिंग करा दी है।

13 May 202312:03:24 PM
राहुल की गदा लिए फोटो जारी, दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए कर्नाटक विजय के पोस्टर
blog images

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को जीत मिलते देख कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने राहुल गांधी की गदा लिए फोटो जारी की है। उन्होंने इसी के साथ ट्वीट कर जय बजरंग बली लिखा। दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विजय के पोस्टर लगाए।

13 May 202311:45:36 AM
Karnataka Election Result 2023 Live डीके शिवकुमार के आवास पर जश्न

Karnataka Election Result 2023 Live रुझानों में कांग्रेस को बहुमत देख पार्टी के कार्यकर्ता बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के आवास पर जश्न मनाने लग गए हैं।  

#WATCH | Congress party workers celebrate at the residence of Karnataka Congress chief DK Shivakaumar in Bengaluru as the Congress party surges ahead and crosses halfway mark in #KaranatakaElectionResults pic.twitter.com/BNf6zZ78BY

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 202311:40:07 AM
Karnataka Election Result 2023 Live कांग्रेस को 42.93 फीसद वोट शेयर

Karnataka Election Result 2023 Live चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को 42.93 फीसद वोट शेयर, बीजेपी को 36.17 फीसद वोट शेयर और जेडीएस को 12.97 फीसद वोट शेयर मिला है।

13 May 202311:27:29 AM
रुझानों में AAP, JDU, AIMIM को नोटा से भी कम वोट

चुनाव आयोग के रुझानों में कई बड़ी पार्टियों की खस्ताहालत दिख रही है। AAP, AIMIM को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। वहीं, अभी तक JDU को 0 फीसद वोट शेयर मिला है।

13 May 202311:24:03 AM
Karnataka Election Result 2023 कर्नाटक की सभी सीटों पर आए रुझान, कांग्रेस को बहुमत

Karnataka Election Result 2023  कर्नाटक की सभी सीटों पर चुनाव आयोग ने रुझान जारी कर दिए हैं। रुझानों के अनुसार कांग्रेस को 118 सीटों के साथ बहुमत मिल रहा है तो भाजपा को 73 सीटें मिल रही है।

13 May 202311:07:51 AM
रुझानों में कांग्रेस सरकार, अब 117 सीटों पर चल रही आगे

Karnataka Election Result 2023 चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनती दिख रही है। 11 बजे तक के रुझानों के तहत कांग्रेस को 117 तो भाजपा को 71 सीटें मिल रही है। वहीं, जेडीएस 28 सीटों पर आगे चल रही है।

13 May 202310:58:55 AM
Karnataka Election Result 2023 Live कांग्रेस मुख्यालय में आतिशबाजी शुरू, मिठाई बांट रहे कार्यकर्ता

Karnataka Election Result 2023 Live  कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक चुनाव के रुझानों में जीत मिलते देख दिल्ली में AICC कार्यालय में आतिशबाजी शुरू हो गई है। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के बेंगलुरु आवास के बाहर मिठाई बांटी जा रही है।

#WATCH | Fireworks at AICC office in Delhi as the party crosses halfway mark in #KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/C4SV4R8sBE

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 202310:49:42 AM
एचडी कुमारस्वामी के बेटे रुझानों में काफी पीछे

एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी रुझानों में काफी पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार निखिल 13000 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं।

13 May 202310:45:08 AM
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत
blog images

चुनाव आयोग ने शुरुआती रुझान जारी कर दिए हैं। 10 बजकर 30 मिनट के रुझानों तक कांग्रेस को 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, भाजपा को 73 सीटें मिल रही है।

13 May 202310:20:48 AM
Karnataka Election Result 2023 Live शेट्टार को छोड़, कांग्रेस के सभी बड़े नेता आगे

कर्नाटक चुनाव नतीजों के रुझानों में कांग्रेस के सभी बड़े नेता आगे चल रहे हैं। हालांकि, भाजपा से कांग्रेस में आए जगदीश शेट्टार 7000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

13 May 202310:12:14 AM
Karnataka Election Result 2023 सिद्धारमैया बोले- बड़ी जीत की ओर कांग्रेस

Karnataka Election Result 2023 कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने रुझानों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलते देख खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस को इस बार बड़ा बहुमत मिलेगा। 

13 May 202310:02:07 AM
KarnatakaPolls मंदिर पहुंचे एचडी कुमारस्वामी, रुझानों में मिल रही हार

KarnatakaPolls कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम की मतगणना के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी बेंगलुरु के एक मंदिर में पूजा करने पहुंचे हैं। रुझानों में जेडीएस को बड़ी हार मिलती दिख रही है।

13 May 20239:54:56 AM
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू किया

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रुझानों में पार्टी को बहुमत मिलते देख जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता अपने नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं।

#WATCH | Karnataka Congress workers hail party leadership as they celebrate the partys lead in 95 Assembly constituencies

Visuals from Congress office in Bengaluru pic.twitter.com/wHETDrMVuz

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20239:50:35 AM
Karnataka Result 2023 सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव सीट से आगे

Karnataka Election Result 2023 कर्नाटक के सीएम और बीजेपी नेता Basavaraj Bommai शिगगांव विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

13 May 20239:46:33 AM
शिगगांव में भाजपा कार्यालय में घुसा सांप

शिगगांव में भाजपा कार्यालय परिसर में सांप घुसने की खबर मिली है। सीएम की मौजूदगी के बीच रेस्क्यू किया गया।

#WATCH A snake which had entered BJP camp office premises in Shiggaon, rescued; building premises secured amid CMs presence pic.twitter.com/1OgyLLs2wt

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20239:34:21 AM
जगदीश शेट्टार अपनी सीट से पीछे

भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के बोम्मई सरकार के 8 मंत्री भी पीछे चल रहे हैं।

13 May 20239:27:36 AM
काउंटिंग के बीच हनुमान मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी

कर्नाटक में काउंटिंग के बीच प्रियंका गांधी शिमला में मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची। प्रियंका ने शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

आज कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। pic.twitter.com/IlTXdYAtjN

— Congress (@INCIndia) May 13, 2023
13 May 20239:21:55 AM
Karnataka Election Result 2023 रुझानों में कांग्रेस को बड़ा बहुमत

Karnataka Election Result 2023 रुझानों में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। कांग्रेस अब 137 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 68 सीटों पर आगे है। जेडीएस केवल 17 सीटों पर आगे है।

13 May 20239:10:19 AM
Karnataka Election Result 2023 Live रुझानों में फिर पलटा पासा, भाजपा को बहुमत

Karnataka Election Result 2023 Live रुझानों में फिर से पासा पलट गया है। भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 116 सीटों पर आगे चल रही है।

13 May 20239:00:46 AM
Karnataka Result 2023 डी के शिवकुमार अपनी सीट से बड़े अंतर से आगे

Karnataka Election Result 2023 कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार अपनी सीट से बड़े अंतर से आगे चल रहे है। शिवकुमार कनकपुरा से 8 हजार वोटों से आगे हैं।

13 May 20238:57:23 AM
Karnataka Election Result 2023 Live कांग्रेस ने 107 सीटों पर बनाई बढ़त

Karnataka Election Result 2023 Live रुझानों में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी बढ़त बना ली है। पार्टी 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, भाजपा नुकसान के साथ 89 सीटों पर आगे है। 

13 May 20238:52:54 AM
Karnataka Election Result 2023 रुझानों में कांग्रेस ने फिर बनाई बड़ी बढ़त

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने फिर से 100 के आंकड़े को पार कर लिया है। कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से केवल 12 सीट दूर है और 101 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा अब 84 सीटों पर आगे है। इसके अलावा जद (एस) केवल 15 सीटों पर आगे है।

13 May 20238:45:00 AM
सेंट्रल कर्नाटक में फिर उलटफेर, भाजपा आगे

Karnataka Election Result 2023 Live  रुझानों में सेंट्रल कर्नाटक में फिर उलटफेर देखा जा रहा है। भाजपा ने अपने गढ़ में फिर बढ़त बना ली है।

13 May 20238:33:26 AM
कांग्रेस बहुमत से 5 सीट दूर, भाजपा पिछड़ी

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत से केवल 5 सीट दूर रह गई है। भाजपा अपने गढ़ माने जाने वाले बेंगलुरु से भी पिछड़ गई है।

13 May 20238:31:29 AM
Karnataka Election Result 2023: पिछली बार मेरे पिता की सरकार ने अच्छा काम किया था- यतींद्र

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बेटे और कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्दरमैया ने कहा कि एक बेटे के रूप में मैं निश्चित रूप से अपने पिता को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा। पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा शासन किया था। इस बार भी अगर वे सीएम बनते हैं तो भाजपा सरकार ने जो कुशासन दिया है, वह उनके द्वारा ठीक किया जाएगा। इसलिए राज्य के हित में भी मुझे लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

13 May 20238:27:02 AM
Karnataka Election Result 2023: सिद्दरमैया के बेटे ने कहा- मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए

Karnataka Election Result 2023: कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बेटे यतींद्र सिद्दरमैया ने कहा कि बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए हम कुछ भी करेंगे...कर्नाटक के हित में मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

#WATCH | "We will do anything to keep BJP out of power...In the interest of Karnataka, my father should become the CM," says Yathindra Siddaramaiah, Congress leader and son of former CM Siddaramaiah. pic.twitter.com/sTHMMEqwz3

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20238:17:28 AM
Karnataka Election Result 2023 कांग्रेस को पीछे छोड़ भाजपा फिर आगे

Karnataka Election Result 2023 शुरुआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस को पीछे छोड़ फिर से आगे हो गई है। भाजपा 65 सीटों पर आगे हो गई है, जबकि कांग्रेस 61 पर आगे है। जेडीएस 10 सीटों पर आगे हैं।

13 May 20238:15:34 AM
शुरुआती रुझानों में अब कांग्रेस आगे

शुरुआती रुझानों में अब कांग्रेस आगे हो गई है। कांग्रेस को 60 सीटें मिल रही है तो भाजपा 55 पर आगे चल रही है।

13 May 20238:04:25 AM
Karnataka Election Result शुरुआती रुझानों में भाजपा-कांग्रेस में टक्कर

शुरुआती रुझानों में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। दोनों पार्टियां 10 सीटों पर आगे चल रही है।

13 May 20237:51:41 AM
बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में मतगणना के लिए सुरक्षित स्ट्रांग रूम खोला गया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना कुछ ही मिनट में शुरू होने वाली है। इससे पहले बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में स्थापित सुरक्षित स्ट्रांग रूम खोला गया।

#WATCH | Secure strong room established at Bengalurus Mount Carmel College being opened ahead of counting of votes in Karnataka Assembly elections pic.twitter.com/8BK6N4rqgD

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20237:45:10 AM
Karnataka Result 2023 नतीजों से पहले ही कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न शुरू

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ही दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है। 

#WATCH दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है। #KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/evO2JVzlLq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
13 May 20237:33:38 AM
Karnataka Election Result 2023 कांग्रेस समर्थकों ने जीत के लिए किया हवन

Karnataka Election Result 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों से पहले कांग्रेस समर्थकों ने पार्टी की जीत के लिए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हवन किया।

#WATCH दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों से पहले कांग्रेस समर्थकों ने पार्टी की जीत के लिए हवन किया।

(दृष्य AICC कार्यालय के बाहर के हैं।) pic.twitter.com/0JkIrnJbSh

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
13 May 20237:26:47 AM
Karnataka Election Result मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

कर्नाटक में मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बेंगलुरु अर्बन के डीसी दयानंद केए के अनुसार प्रत्येक स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और मतगणना केंद्र परिसर में पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात हैं। 

13 May 20237:19:54 AM
कांग्रेस ने किया जीत का दावा

कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने दावा किया है कि कांग्रेस एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सलीम ने कहा कि कर्नाटक की जनता बदलाव की ओर देख रही है, वे वर्तमान सरकार से तंग आ चुकी हैं।

13 May 20237:09:09 AM
Karnataka Election Result: सीएम बोम्मई के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी

कर्नाटक में कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। हुबली में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है।

13 May 20236:55:16 AM
Karnataka Election 2023: गुलबर्गा विश्वविद्यालय परिसर में मतगणना केंद्र पर बढ़ाई गई सुरक्षा

कर्नाटक के गुलबर्गा विश्वविद्यालय परिसर, कलबुर्गी में स्थापित मतगणना केंद्र पर पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां पर नौ सीटों पर हुए वोटों की गिनती की जाएगी।

Karnataka | Police security at the counting centre set up in Gulbarga University campus, Kalaburagi

The counting of votes polled in nine constituencies
will be done here pic.twitter.com/bZaD0deDIz

— ANI (@ANI) May 13, 2023
13 May 20236:49:26 AM
पांच में से तीन Exit Poll में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

कांग्रेस को पांच साल बाद एक बार फिर सत्ता में वापसी का भरोसा है। आपको बता दें कि पांच में से तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी।

सी-वोटर एग्जिट पोल:

कांग्रेस: 100 से 112 सीटें

भाजपा: 83 से 95 सीटें

जेडीएस: 21 से 29 सीटें

रिपब्लिक टीवी- P MARQ एग्जिट पोल:

कांग्रेस: 94 से 108 सीटें

भाजपा: 85 से 100 सीटें

जेडीएस: 24 से 32 सीटें

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल:

कांग्रेस: 120 सीटें

भाजपा: 92 सीटें

जेडीएस: 12 सीटें

13 May 20236:36:44 AM
मतगणना केंद्र पर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को हुए मतदान की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तस्वीरें माउंट कार्मेल कॉलेज मतगणना केंद्र से हैं।#KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/jZqBeiIm1b

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
13 May 20235:20:58 AM
हम सिर्फ अपना काम कर रहे, अभी नतीजों का करें इंतजार: डीके शिवकुमार

कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले पार्टी की बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हम सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। अभी नतीजों का इंतजार कीजिए।

#WATCH हम सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। अभी नतीजों का इंतजार कीजिए: कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले पार्टी की बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, बेंगलुरु#KarnatakaAssemblyElections2023 pic.twitter.com/TTGZVfpXtL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2023
13 May 20235:17:08 AM
विधायकों को खतरे से बचाने के लिए कांग्रेस का प्लान बी तैयार

कर्नाटक में बड़ी जीत की उम्मीद कर रही कांग्रेस चुनाव नतीजे आने के बाद कोई सियासी जोखिम नहीं लेना चाहती। इसीलिए नए चुने गए विधायकों को भाजपा के पोचिंग के खतरों से बचाने के लिए पार्टी की पूरी तैयारी है। इसमें विधायकों को एकजुट कर हालात के हिसाब से कर्नाटक से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का विकल्प भी शामिल है।

कांग्रेस शासित तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं को पार्टी ने आपरेशन लोटस की किसी कोशिश को नाकाम करने का जिम्मा सौंपा है। नए विधायकों को जरूरत पड़ने की स्थिति में कर्नाटक से बाहर ले जाने के लिए चार्टर प्लेन की व्यवस्था भी कर ली गई है।

कांग्रेस के चुनाव नतीजों में स्पष्ट बहुमत की अपनी उम्मीद के बावजूद विधायकों की सुरक्षा को लेकर इस विशेष सर्तकता तैयारी के बारे में अनौपचारिक बातचीत में पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों ने कहा कि हम ऐसी कोई स्थिति नहीं देख रहे, मगर भाजपा के पुराने अनुभवों को देखते हुए बेफ्रिक रहने की गलती भी नहीं की जा सकती।

13 May 20235:08:43 AM
क्या 38 साल का ट्रेंड तोड़ पाएगी भाजपा ?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहारे सत्तारूढ़ भाजपा 38 साल पुराने चुनावी भ्रम को तोड़ने की कोशिश कर रही है, जहां लोगों ने सत्ता में आने वाली पार्टी को कभी भी वोट नहीं दिया है, जबकि कांग्रेस मनोबल बढ़ाने वाली जीत की उम्मीद कर रही है।

साथ ही यह देखना भी दिलचस्प होगा कि त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जेडीएस किंगमेकर या किंग के रूप में उभरेगी या नहीं।

13 May 20233:58:36 AM
कर्नाटक के इन निर्वाचन क्षेत्रों पर टिकी रहेंगी सभी की निगाहें

कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए 113 के जादुई आंकड़े की जरूरत है। ऐसे में हम राज्य के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। जिनमें वरुणा, कनकपुरा, शिगगांव, हुबली-दरवाड़, चन्नापटना, शिकारीपुरा, चित्तपुर, रामनगर और चिकमंगलूर शामिल हैं।

13 May 20233:09:48 AM
JDS को लेने दें अपना फैसला: डीके शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि जेडीएस को अपना फैसला करने दें। दरअसल, जेडीएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तनवीर अहमद ने कहा था कि किस पार्टी को समर्थन देना है, यह पहले ही तय कर लिया है। 

शिवकुमार ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि जेडीएस ने क्या फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है, इसलिए उन्हें अपना फैसला लेने दें।

13 May 20232:22:43 AM
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर पार्टी नेताओं की हुई बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर सहित अन्य नेताओं के बीच गहन चर्चा हुई।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों को एकजुट रखने के तरीकों पर चर्चा की और स्पष्ट जनादेश न होने की स्थिति में निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधने के बारे में भी विचार-विमर्श किया।

13 May 20232:02:26 AM
सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को दिखाया गया आगे: जयराम रमेश

सभी एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि कांग्रेस पार्टी आगे है, किसी ने भाजपा को बहुमत नहीं दिया। कर्नाटक में इस बार हमारी रणनीति का एक ही सिद्धांत था कि ये स्थानीय चुनाव हैं, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव नहीं हैं। हमने हमारी रणनीति को वोकल फॉर लोकल बनाया और इसलिए कांग्रेस की जीत… pic.twitter.com/FUwpPE0baR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2023
13 May 202312:41:14 AM
2615 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम

कर्नाटक के 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है। दोपहर तक रुझानों से स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-कौन से उम्मीदवार जीतने वाले हैं। बता दें कि सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। ऐसे में मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us