Move to Jagran APP

बारिश और बाढ़ के बारे में लोगों को पहले से मिल सकेगी जानकारी, कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने बनाया एप

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) ने बारिश और बाढ़ के पूर्वानुमान की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए एक एप बनाया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 02:38 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 02:38 PM (IST)
बारिश और बाढ़ के बारे में लोगों को पहले से मिल सकेगी जानकारी, कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने बनाया एप
बारिश और बाढ़ के बारे में लोगों को पहले से मिल सकेगी जानकारी, कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने बनाया एप

बेंगलुरु,आइएएनस। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) ने बारिश और बाढ़ के पूर्वानुमान की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए एक एप बनाया है। इस एप के जरिए लोगों को आसानी से मौसम संबंधित जानकारी मिल पाएगी। केएसएनडीएमसी ने बारिश और मौसम के बारे में आधिकारिक जानकारी के लिए बेंगलुरु मेघा संदेशा (Bengaluru Megha Sandesha)और वरुणमित्र (Varunamitra) के लिए दो समर्पित डिजिटल समाधान तैयार किए हैं।

loksabha election banner

विभाग के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "बारिश और बाढ़ के पूर्वानुमान का प्रसार करने और मौसम की विशिष्ट गतिशील जानकारी को सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए KSNDMC ने एक मोबाइल एप्लिकेशन, मेघा संदेशा को विकसित किया है।"

उन्होंने बताया कि आपदा निगरानी विभाग ने प्रोजेक्ट 'अर्बन फ्लड मॉडल' (UFM) के तहत भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के साथ मिलकर यह एप बनाया है। इस परियोजना के जरिए बेंगलुरु शहर में शहरी बाढ़ के प्रबंधन और उसे कम करने के लिए प्रौद्योगिकी संचालित समाधान प्रदान किया जाएगा। इसके तहत अलग-अलग मौसम में होने वाली बारिश की तीव्रता से बाढ़ पूर्वानुमान जारी करने के लिए एक हाइड्रोलॉजिकल मॉडल विकसित और परिचालन किया गया है।

KSNDMC द्वारा जारी किए बयान में बताया गया है कि जैसा कि प्राकृतिक आपदाओं की आवृत्ति और तीव्रता कई गुना बढ़ रही है, आपदा प्रबंधन की वर्तमान प्रणाली के एसएनडीएमसी इससे बचने के लिए  तैयारियां,बचाव और राहत की तुलना में अधिक चेतावनी देता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.