विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक: चामराजनगर में संदिग्ध शिकारियों को करीब से मारी गई थी गोली, बीजेपी अध्यक्ष का आरोप

Published: Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM (IST)

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक के चामराजनगर में संदिग्ध शिकारियों को करीब से गोली मारी गई थी, और सरकार सच्चाई छिपा रही है।

संदिग्ध शिकारियों को करीब से गोली मारने का आरोप (फाइल फोटो)

संदिग्ध शिकारियों को करीब से गोली मारने का आरोप (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीजेपी ने चामराजनगर में संदिग्ध शिकारियों को करीब से गोली मारने का आरोप लगाया।

  2. पार्टी ने वन मंत्री के इस्तीफे और सीबीआई जांच की मांग की।

  3. मृतकों के परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग।

पीटीआई, बेंगलुरु। भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के चामराजनगर जिले में संदिग्ध शिकारियों को नजदीक से गोली मारी गई थी।

भाजपा ने तीनों शिकारियों की आटोप्सी रिपोर्ट मीडिया के साथ व्हाट्स पर साझा करते हुए यह दावा किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार गोलीबारी के संबंध में सच्चाई छिपा रही है।

गौरतलब है कि चामराजनगर में कावेरी वन्यजीव अभयारण्य के वनक्षेत्र में 15 अगस्त को एंथनी सैमी, जान रोज पीटर और कुमार मारे गए थे। वहीं महिमदास जान बचाकर भाग गया था। वन अधिकारियों ने बताया था कि वे शिकारी थे।

विजयेंद्र ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, भाजपा ने इस घटना की सच्चाई जानने के लिए फैक्ट-फाइंडिंग टीम का गठन किया है। इस टीम ने घटना स्थल का दौरा कर जानकारी जुटाई है। विजयेंद्र ने पूछा कि सरकार पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट क्यों जारी नहीं कर रही है।

घटना की तस्वीरें दिखाते हुए विजयेंद्र ने कहा कि संभावना है कि गोली पास से चलाई गई हो। क्या यह मुठभेड़ थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। विजयेंद्र ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए लोग आदतन अपराधी नहीं थे।

उन्होंने यह भी मांग की कि सरकार महिमदास के बारे में स्पष्ट करे, जो जंगल में गया था। विजयेंद्र ने कहा, महिमदास इस मामले में महत्वपूर्ण गवाह हो सकता है। सरकार को यह बताना चाहिए कि वह कहां है।

विजयेंद्र ने मांग की कि जांच की जाए कि क्या वन विभाग में कोई अनियमितताएं हो रही थीं, क्या मुठभेड़ में मारे गए लोगों को ऐसी अनियमितताओं की जानकारी थी। क्या उन्हें इसी कारण से निशाना बनाया गया।

उन्होंने यह भी मांग की कि वन मंत्री रामालिंगा रेड्डी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और मामला सीबीआइ को सौंपा जाना चाहिए। विजयेंद्र ने कहा कि मारे गए लोग गरीब परिवारों से थे। मानवीय आधार पर, सरकार को मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।