Move to Jagran APP

कर्नाटक: बासव धर्म पीठ की अध्यक्ष माते महादेवी का निधन

कर्नाटक के बासव धर्म पीठ की अध्यक्ष माते महादेवी का बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में निधन हो गया।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 06:24 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 06:37 PM (IST)
कर्नाटक: बासव धर्म पीठ की अध्यक्ष माते महादेवी का निधन
 बेंगलूरु (एएनआइ)। कर्नाटक के बासव धर्म पीठ की अध्यक्ष व  लिंगायत धर्मगुरु माते महादेवी का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। माते महादेवी ने बेंगलुर के मणिपाल अस्पताल में आखिरी सांस ली। माते महादेवी कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं।

आपको बता दें पिछले साल कर्नाटक विधनासभा चुनाव में माते महादेवी ने पूरे चुनाव का मुद्दा ही बदल कर रख दिया था। चुनाव से पहले उन्होंने लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कर्नाटक में कई रैलियों को संबोधित किया था।

loksabha election banner

लिंगायत समुदाय की पहली महिला संत माते महादेवी मुख्य तौर पर उत्तर कर्नाटक में अनाथालयों और शैक्षणिक संस्थानों का एक समूह चलाती थीं। उनका कहना था कि लिंगायत हिंदुओं से अलग हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.