Move to Jagran APP

अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश का शनिवार रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई।

By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 08:08 AM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 08:08 AM (IST)
अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बेंगलुरु, एजेंसी। कन्नड़ अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश का शनिवार रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई। वह 66 वर्ष के थे। अतिम दर्शन के लिए अंबरीश के पार्थिव शरीर को कंटीरवा स्टेडियम में रखा गया है। बड़ी संख्या में लोग यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और थोड़ी देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। अंबरीश का निधन शनिवार शाम को 5 बजे विक्रम अस्पताल में हुआ। रात तकरीबन 10.50 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।

loksabha election banner

अंबरीश ने मृत्यु के चार घंटे पहले एक बस हादसे में लोगों के निधन पर शोक जताया था। बता दें कि पिछले कुछ सालों से अंबरीश का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। 2015 में उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें एयर एंबुलेंस से सिंगापुर ले जाया गया था। वह गुर्दा व फेफड़े की बीमारियों से ग्रसित थे।

लोकसभा के तीन बार सदस्य रह चुके अंबरीश, मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। उनके परिवार में पत्नी अभिनेत्री सुमनलता और एक पुत्र है। फिल्मी दुनिया में अंबरीश को विद्रोही अभिनेता के नाम से जाना जाता था। उन्होंने करीब 200 फिल्मों में काम किया था। उन्हें एंग्री मैन भी कहा जाता था।

राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुऐ कहा कि उनके निधन से कन्नड़ सिनेमा जगत में प्रेम और स्नेह का एक युग समाप्त हो गया। उनके निधन पर सुपरस्टार रजनीकांत ने दुख जताते हुए कहा, 'वह मेरे अच्छे दोस्त थे और अच्छे इंसान। मैंने आज उनको खो दिया। वे मुझे हमेशा याद आएंगे।' कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने भी उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'यह चौंकाने वाली खबर है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और सदाबहार अभिनेता अंबरीश अब हमारे बीच नहीं रहे।' अंबरीश पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में मंड्या विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद वह पार्टी से नाराज चल रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.