विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंगना रनौत का सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बताया ‘रहस्यमयी विदेशी’; मेनका गांधी को घर से निकालने का लगाया आरोप

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:15 PM (GMT+05:30)

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके राजनीतिक उभार को संदिग्ध बताया और मेनका गांधी को घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया।

सोनिया की किताब पर कंगना का तंज

सोनिया की किताब पर कंगना का तंज

HighLights

  1. सोनिया गांधी को बताया ‘रहस्यमयी विदेशी’।..

  2. मेनका गांधी को घर से निकालने का आरोप।

  3. 'इमरजेंसी' फिल्म की रिसर्च का दिया हवाला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने ‘बिलांगिंग: अ जर्नी आफ लव’ के जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल के बीच सोनिया गांधी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने ‘रहस्यमयी विदेशी नागरिक’ सोनिया गांधी की राजनीतिक बढ़त पर सवाल उठाए और मेनका गांधी को घर से निकालने का आरोप लगाया।

भाजपा सांसद कंगना ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए गांधी परिवार पर काफी शोध किया था। उन्हें यह बात अजीब लगी कि सोनिया गांधी के आने के बाद संभावित उत्तराधिकारी—इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी—एक के बाद एक चल बसे और उनके अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

‘क्वीन’ की अभिनेत्री ने कहा कि घटनाओं के इस क्रम में ‘कुछ ज्यादा ही संयोग’ नजर आते हैं। कंगना ने लिखा, "हर कोई एनवीडिया हनी ट्रैप विवाद की बात कर रहा है। यह बात भी अजीब लगी कि सोनिया गांधी की राजीव गांधी से एक कैफे में अचानक मुलाकात हुई और वह ताकतवर गांधी परिवार का हिस्सा बन गईं।

‘इमरजेंसी’ के लिए मैंने भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर काफी शोध किया। मुझे मानना पड़ेगा कि एक बात मेरी समझ में कभी नहीं आई—गांधी परिवार में गद्दी के सभी संभावित उत्तराधिकारी मारे जाते हैं और गद्दी के लिए सहानुभूति के आधार पर एकमात्र विकल्प बचती हैं, वही विदेशी नागरिक सोनिया गांधी।

लोगों ने यह भी नहीं सोचा कि इसमें कुछ ज्यादा ही संयोग थे। उस विदेशी महिला ने खुलेआम विदेशी एजेंडों को बढ़ावा दिया और आतंकियों के लिए घड़ियाली आंसू बहाए, फिर भी वह दशकों तक सरकार का नेतृत्व करने में कामयाब रहीं—जब तक कि 2014 नहीं आ गया।"

कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने संजय गांधी के निधन के बाद मेनका गांधी को घर से निकालने का आरोप भी सोनिया गांधी पर लगाया।

उन्होंने लिखा,"छोटे बेटे संजय को इंदिरा गांधी औपचारिक रूप से तैयार कर रही थीं, लेकिन उनकी रहस्यमयी मौत हो गई। उनकी युवा और कमजोर विधवा मेनका को मनमाने कारणों से उनके घर से निकाल दिया गया। वह बाकी सभी लोगों के मारे जाने से ठीक पहले रास्ते से हटा दी गईं। और उसके कुछ ही समय बाद सास और पति की भी एक के बाद एक हत्या कर दी गई।"

पोस्ट के अंत में कंगना ने कहा कि संजय, इंदिरा और राजीव के निधन के बाद ‘रहस्यमयी विदेशी’ सोनिया गांधी सुविधाजनक रूप से सरकार की प्रमुख बन गईं। संस्मरण जारी होने से पहले गांधी परिवार का एक पुराना वीडियो भी सामने आया था। इसमें परिवार के सदस्य साथ खाना खाते और चुनाव नतीजों पर चर्चा करते दिखे।

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने कहा कि ऐसा लगता है सोनिया सब पर नियंत्रण रखती थीं, जबकि पति की मौत के बाद मेनका पूरी तरह उपेक्षित नजर आती थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।