विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

K Sanjay Murthy: के संजय मूर्ति होंगे भारत के अगले CAG, गिरीश चंद्र मुर्मू की लेंगे जगह

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Mon, 18 Nov 2024 11:20 PM (IST)

K Sanjay Murthy केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के संजय मूर्ति को देश का अगला सीएजी नियुक्त करने की ...और पढ़ें

वर्तमान सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे संजय मूर्ति। (File Image)
वर्तमान सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे संजय मूर्ति। (File Image)

HighLights

  1. 20 नवंबर को कार्यकाल पूरा करेंगे मौजूदा सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मू।
  2. संजय मूर्ति वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में सचिव हैं।

पीटीआई, नई दिल्ली। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के संजय मूर्ति भारत के अगले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, CAG होंगे। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। संजय मूर्ति हिमाचल प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह पद ग्रहण करने के बाद वर्तमान सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे।

बता दें कि संजय मूर्ति वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में सचिव हैं। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया, 'भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 के खंड (1) द्वारा उन्हें दी गई शक्ति के आधार पर, राष्ट्रपति ने के संजय मूर्ति को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में नियुक्त किया है, जो उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।'

20 नवंबर को कार्यकाल पूरा करेंगे मौजूदा सीएजी

इससे पहले गिरीश चंद्र मुर्मू ने 8 अगस्त, 2020 को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया था। वे 20 नवंबर को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।