विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेणुगोपाल होंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Fri, 30 Jun 2017 09:43 PM (IST)

86 साल के वेणुगोपाल को सरकार का सबसे बड़ा कानूनी अधिकारी बनाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरे से पहले चर्चा कर ली गई थी।

वेणुगोपाल होंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल
वेणुगोपाल होंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल

नई दिल्ली, प्रेट्र। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील केके वेणुगोपाल देश के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे। मुकुल रोहतगी द्वारा एक और कार्यकाल लेने के प्रति अनिच्छा प्रकट करने के बाद सरकार ने उनको इस पद पर लाने का फैसला किया है।

86 साल के वेणुगोपाल को सरकार का सबसे बड़ा कानूनी अधिकारी बनाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरे से पहले चर्चा कर ली गई थी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के तीन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले वेणुगोपाल की उनसे भेंट हुई थी।

हालांकि, शुक्रवार को जब वेणुगोपाल से अटॉर्नी जनरल के तौर पर प्राथमिकताओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद ही वह इस पर कुछ कहेंगे। सूत्रों ने बताया कि कानून मंत्रालय ने नए अटॉर्नी जनरल के तौर पर वेणुगोपाल की नियुक्ति से संबंधित फाइल प्रधानमंत्री कार्यालय के पास भेज दी है।

यह भी पढ़ें: ईवे बिल की उलझन को जल्द दूर करना जरूरी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।