मप्र में कांग्रेस आई तो सीएम को लाल बत्ती नहीं
मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि गत 10 सालों से उसके नेताओं को लाल बत्ती का मोह हो गया है। मंत्रियों को जनता की पीड़ा से कोई मतलब नहीं रह गया है। अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो वह मुख्यमंत्री व मंत्रियों से लाल बत्ती न
ग्वालियर, नई दुनिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि गत 10 सालों से उसके नेताओं को लाल बत्ती का मोह हो गया है। मंत्रियों को जनता की पीड़ा से कोई मतलब नहीं रह गया है। अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो वह मुख्यमंत्री व मंत्रियों से लाल बत्ती नहीं लगाने का आग्रह करेंगे।
पढ़ें: मप्र में पेड न्यूज पर सी-डेक की कड़ी नजर
रविवार को ग्वालियर में एक चुनावी सभा में सिंधिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी उन्होंने आज तक लाल बत्ती नहीं लगाई, क्योंकि जो चीज मेरी जनता को संकोच में रखेगी, वे उसे नहीं अपनाएंगे। मौजूदा राजनीतिक माहौल के बारे में उन्होंने कहा कि देश में आज राजनीति को कलंकित दृष्टि से देखा जाता है। विकास के नाम पर वोट मांगने वाले नेता पहले अपना विकास करते हैं। राजनीति में नेक इंसानों की जरूरत है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर