विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'न्याय के बिना स्वस्थ समाज की बुनियाद नहीं', जस्टिस मनमोहन ने महिलाओं के स्वास्थ्य, अधिकार और सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:13 AM (IST)

न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा कि न्याय के बिना कोई समाज स्वस्थ नहीं हो सकता और महिलाओं के स्वास्थ्य व अधिकारों की रोजमर्रा की उपेक्षा को समाप्त करने की अपील की। 

महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों की उपेक्षा खत्म हो।(फाइल फोटो)

महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों की उपेक्षा खत्म हो।(फाइल फोटो)

HighLights

  1. न्याय के बिना कोई समाज स्वस्थ नहीं हो सकता।

  2. महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों की उपेक्षा खत्म हो।

  3. महिलाओं के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन ने कहा कि किसी समाज को तब तक स्वस्थ नहीं कहा जा सकता, जब तक वह न्यायपूर्ण न हो। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों की रोजमर्रा की उपेक्षा खत्म करने की अपील की, जिसे लोग सामान्य मानने लगे हैं।

जस्टिस मनमोहन ने शुक्रवार को 31वें जस्टिस सुनंदा भंडारे स्मृति व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारियों का नहीं होना नहीं है। उन्होंने पूछा,'अस्पताल किसी खास बीमारी से पीड़ित मरीज का इलाज कर सकता है, लेकिन क्या वह ऐसे समाज का इलाज कर सकता है जो अपनी आधी आबादी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता या उसे पूरे अधिकार नहीं देता?

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत यह पूछकर की कि परिवार में आमतौर पर सबसे आखिर में कौन खाना खाता है, आराम करता है और डाक्टर को दिखाने जाता है। उन्होंने कहा, 'आमतौर पर घर की महिला। हमें यह सामान्य मानना सिखाया गया है। लेकिन मेरा मानना है कि अब उस बात को चुनौती देने का समय आ गया है, जिसे हम सामान्य मानते हैं।'

उन्होंने कहा कि महिलाओं के आगे बढ़ने से समाज को लाभ होता है। शिक्षित महिला 'अधिक स्वस्थ होगी, ज्यादा कमाएगी और परिवार के लिए सोच-समझकर फैसले लेगी। बदलाव की शुरुआत घर से हो, जहां लड़कियों को शिक्षा व अच्छा पोषण मिले।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। इसे सामान्य नहीं माना जाना चाहिए। अदालतों, पुलिस और पूरे समाज को अपनी सोच बदलनी होगी। जस्टिस मनमोहन ने कहा, 'हम खुद को स्वस्थ समाज तभी कह सकते हैं, जब हम न्यायपूर्ण समाज हों। न्याय के बिना स्वस्थ समाज की बुनियाद नहीं हो सकती।'

57 प्रतिशत महिलाएं रक्ताल्पता से पीड़ितजस्टिस मनमोहन ने कहा कि 15 से 59 वर्ष की करीब 57 प्रतिशत महिलाएं रक्ताल्पता से पीड़ित हैं। किशोरियों में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत हो जाता है। कुपोषित लड़की के रक्ताल्पता से पीड़ित मां बनने की आशंका रहती है और आगे चलकर उसके कम वजन वाले बच्चे को जन्म देने की संभावना होती है। इस तरह यह अन्याय अगली पीढ़ी तक पहुंचता रहता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।