लॉस में भी गेन: छोटे अंबानी ने घटा लिया 70 किलो वजन
देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत को देख आजकल हर कोई हैरत में पड़ रहा है।
मुंबई। देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत को देख आजकल हर कोई हैरत में पड़ रहा है। कारण - अनंत ने अपना 70 किलो वजन घटा लिया है। कुछ माह पहले उनका वजन 140 किलो था।
हाल ही में अनंत अपने परिवार के साथ गुजरात के सोमनाथ मंदिर आए थे। दर्शन के दौरान उनका यह नया रूप नजर आया।
मुकेश अंबानी से जुड़ी आए दिन खबरें आती हैं कि उन्होंने इतना-उतना मुनाफा कमाया, लेकिन बेटे का यह नुकसान (वेट लॉस) खुद अनंत और पूरे अंबानी परिवार के लिए बहुत बड़ा मुनाफा (गेन) है।
टीओआई की खबर के मुताबिक, आईपीएल के दौरान अनंत अपनी मां नीता अंबानी और मुंबई इंडियंस की टीम के साथ नजर आते रहते हैं। खबर है कि उन्होंने ट्रैनिंग पर काफी पसीना बहाकर यह नया रूप हासिल किया है।
अनंत ने जामनगर के रिलायंस रिफाइनरी में कई मैराथन दौड़ लगाई हैं। इसके अलावा अमेेरिका से बुलाए गए खास ट्रेनर की मेहनत को भी इसका श्रेय दिया जा रहा है।
अनंत के दो भाई-बहन - आकाश और ईशा हैं। तीनों बहुत धार्मिक हैं।
अनंत अंबानी की पुरानी तस्वीरें