Move to Jagran APP

JP Nadda Dinner: मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद नड्डा ने दिया NDA सांसदों को डिनर, जानिए स्वादिष्ट व्यंजनों की पूरी लिस्ट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित राजग सांसदों को रात्रिभोज दिया। रात्रिभोज के मेन्यू में गर्मी से राहत देने वाले विभिन्न प्रकार के खाने-पीने की चीजों को शामिल किया गया। इसमें पांच तरह के जूस शेक भरवां लीची मटका कुल्फी मैंगो क्रीम और तीन तरह का रायता था। खाने में जोधपुरी सब्जी दाल दम बिरयानी और पांच तरह की ब्रेड भी थी।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Mon, 10 Jun 2024 06:00 AM (IST)
JP Nadda Dinner: मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद नड्डा ने दिया NDA सांसदों को डिनर, जानिए स्वादिष्ट व्यंजनों की पूरी लिस्ट
मीठे के शौकीन नेताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। (फोटो, एक्स)

एएनआई, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित राजग सांसदों को रात्रिभोज दिया। रात्रिभोज के मेन्यू में गर्मी से राहत देने वाले विभिन्न प्रकार के खाने-पीने की चीजों को शामिल किया गया।

इसमें पांच तरह के जूस, शेक, भरवां लीची, मटका कुल्फी, मैंगो क्रीम और तीन तरह का रायता शामिल था। खाने में जोधपुरी सब्जी, दाल, दम बिरयानी और पांच तरह की ब्रेड भी थी।

अलग से रखा गया था पंजाबी फूड काउंटर

यही नहीं, पंजाबी फूड काउंटर अलग से रखा गया था। बाजरे का स्वाद लेने वालों के लिए बाजरे की खिचड़ी भी परोसी गई। मीठे के शौकीन नेताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इसमें रसमलाई और चार तरह का घेवर परोसा गया। इसके साथ ही चाय और कॉफी की भी व्यवस्था थी।

ये भी पढ़ें: Odisha CM: कौन होगा ओडिशा का मुख्यमंत्री? राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव करेंगे तय; BJP ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया