वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ी
सेक्स सीडी स्कैंडल मामले में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद पत्रकार की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।
By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 13 Nov 2017 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 13 Nov 2017 03:13 PM (IST)
नई दिल्ली (एएनआई)। वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा की न्यायिक हिरासत को रायपुर कोर्ट ने आगामी 27 नवंबर तक बढ़ा दिया है। आज खत्म हो रही रिमांड अवधि पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार अवधि में 14 दिन और बढ़ा दिया गया।
सेक्स सीडी मामले में पत्रकार वर्मा 31 अक्टूबर से न्यायिक रिमांड पर थे। 14 दिन की रिमांड के दौरान विनोद वर्मा की जमानत याचिका दो बार खारिज की जा चुकी है और आज फिर से उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई।
यह भी पढ़ें: सेक्स सीडी कांडः पत्रकार विनोद वर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, खारिज हुई जमानत याचिका
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें