Move to Jagran APP

पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने अंतागढ़ टेप कांड से जोड़ा

देश भर में कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने दिल्ली में आला वकीलों से मुलाकात की।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Tue, 31 Oct 2017 10:10 AM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2017 10:50 AM (IST)
पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने अंतागढ़ टेप कांड से जोड़ा

रायपुर, नईदुनिया। छत्तीसगढ़ के सीडी कांड को अब कांग्रेस अंतागढ़ सीडी कांड से जोड़कर बचाव का रास्ता अपना रही है। कांग्रेस ने विनोद वर्मा की गिरफ्तारी के बाद कहा है कि अंतागढ़ सीडी कांड में वर्मा ने सबूत जुटाने में अहम भूमिका निभाई। इसलिए सरकार निशाना बना रही है। हलफनामे में भी विनोद वर्मा ने इसका जिक्र किया है।

loksabha election banner

नईदुनिया को मिली जानकारी के अनुसार, अब देश भर में कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने दिल्ली में आला वकीलों से मुलाकात की। उधर, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने भी विनोद वर्मा का बचाव किया है। सिंहदेव ने कहा है कि पुलिस ने गाजियाबाद कोर्ट में विनोद वर्मा के पास से जब्त सामान की जो सूची सौंपी है, उसमें सीडी का कहीं भी जिक्र नहीं है।

छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने सीडी उपलब्ध कराने के लिए कोर्ट से दो घंटे का समय मांगा, जिसके बाद सीडी उपलब्ध कराई गई। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि बढ़ते दबाव के कारण ही पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने अंतागढ़ टेप कांड की सीबीआई जांच की मांग की है। सूत्रों ने बताया कि अश्लील सीडी कांग्रेस नेताओं ने नहीं बनाई, बल्कि विनोद वर्मा को फंसाने के लिए यह सीडी खुद पुलिस ने तैयार कराई है।

बैकफुट पर कांग्रेस, बघेल के बचाव में आए सिंहदेव


सूबे की सियासत में भूचाल लाने वाले सीडी कांड पर भाजपा और कांग्रेस में उबाल अभी खत्म नहीं हुआ है। दो दिन आक्रामक रख अपनाने वाली कांग्रेस थोड़ा बैकफुट पर आ गई लगती है। कारण यह कि भाजपा ने हर मोर्चे पर कांग्रेस को घेर लिया है। पार्टी ने प्रदेश भर में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। असली और नकली सीडी जनता के बीच ले जाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: ब्रह्मपुत्र पर 1000 किलोमीटर लंबी सुरंग बना सकता है चीन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.