विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम में सेना की जिप्सी रोकने पर विवाद, ट्रैफिक इंस्पेक्टर से हटाई गईं

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:01 PM (IST)

असम के जोरहाट में 18 नवंबर को एक मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर ने भारतीय सेना की जिप्सी को सीट बेल्ट नियम के उल्लंघन पर रोका, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

असम में सेना की जिप्सी रोकने पर विवाद।

असम में सेना की जिप्सी रोकने पर विवाद।

HighLights

  1. जोरहाट में एमवीआई ने भारतीय सेना की जिप्सी रोकी।

  2. सीट बेल्ट नियम उल्लंघन को लेकर हुआ था यह विवाद।

  3. विवाद के बाद एमवीआई को ड्यूटी से अस्थायी हटाया गया।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के जोरहाट में 18 नवंबर को चलाए गए एक सख्त चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। यह विवाद उस समय ड्यूटी पर मौजूद मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीम सुल्ताना की तरफ से भारतीय सेना की जिप्सी रोके जाने से बड़ा खड़ा हुआ।

बता दें कि यह कार्रवाई इंटर-स्टेट बस टर्मिनस के पास की गई थी। जानकारी के मुताबिक, यह चेकिंग कजीरंगा में हुए उस भीषण सड़क हादसे के बाद बढ़ाई गई सख्ती का हिस्सा थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसी वजह से इलाके में यातायात नियमों को लेकर जांच तेज की गई थी।

सीट बेल्ट को लेकर थी बात, जुर्माना नहीं लगा

विवाद बढ़ने के बाद अधिकारियों ने इस मामले पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि नागरिक लाइसेंस की शर्तों को लेकर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया था। उनके अनुसार, यह मामला केवल सीट बेल्ट के नियम से जुड़ा था।

बयान के बाद कार्रवाई और बेहतर ट्रेनिंग की मांग

इसके साथ ही घटना को लेकर उठे विवाद और समीम सुल्ताना द्वारा मीडिया में दिए गए बयानों के बाद जोरहाट के परिवहन अधिकारी ने उन्हें अस्थायी रूप से ड्यूटी से हटा दिया। साथ ही, उन्होंने रक्षा बलों के वाहनों से जुड़े मामलों को संभालने के लिए बेहतर ट्रेनिंग की जरूरत पर जोर दिया, जबकि यह भी दोहराया कि यातायात के नियम सभी पर लागू होते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।