विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jorhat Election Result 2026: कांग्रेस के गौरव गोगोई 23 हजार वोटों से हारे, जोरहाट सीट पर BJP की बड़ी जीत

Published: Mon, 04 May 2026 06:39 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2026 02:24 PM (IST)

Jorhat Election Result 2026: जोरहाट शहर की विधानसभा सीट पर भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के गौरव गोगोई को हराया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. जोरहाट सीट पर गौरव गोगोई और हितेंद्र नाथ में टक्कर

  2. हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने पिछले दो चुनाव जीते थे।

  3. एग्जिट पोल असम में भाजपा सरकार का अनुमान लगा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Jorhat Election Result 2026: जोरहाट विधानसभा सीट पर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बड़ी जीत दर्ज कर कांग्रेस पार्टी के गौरव गोगोई को शिकस्त दी है। कुल 14 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद हितेंद्र नाथ को 69439 वोट मिले जबकि गौरव गोगोई 46257 वोटों में ही सिमट गए। चुनाव में हार का अंतर 23182 वोटों का रहा।

गौरव गोगोई शुरुआत से ही पिछड़ गए थे, इसके बाद वह कुल 14 राउंड की गिनती तक वापसी करने में नाकामयाब रहे। गौरव गोगोई वर्तमान में कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष हैं और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं।

Election news

नतीजे से पहले आए एग्जिट पोल में राज्य में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया था, जो नतीजों में सच साबित होता दिखा है। गुवाहाटी के बाद जोरहाट असम का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यहां कल्चर और इतिहास फेसम है। यह राज्य की सबसे हॉट सीटों में एक है।

जोरहाट विधानसभा क्षेत्र: एक नजर

जोरहाट विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी हैं। यह असम के 126 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह सीट सामान्य श्रेणी के लिए है, जहां कुल आबादी का 5.81% हिस्सा अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से संबंधित है। यहां कुल 1,48,280 मतदाता हैं, जिनमें 70,897 पुरुष और 77,382 महिला मतदाता शामिल हैं। जोरहाट में असम विधानसभा चुनाव के एकल चरण में 9 अप्रैल 2026 को मतदान संपन्न हुआ था, जबकि मतगणना आज, 4 मई को हो रही है।

वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कांग्रेस पार्टी के राणा गोस्वामी को 6,488 वोटों के कम अंतर से हराया था। इससे पहले, 2016 के चुनाव में भी हितेंद्र गोस्वामी ने कांग्रेस के राणा गोस्वामी को 13638 मतों से हराकर भाजपा के लिए सीट बरकरार रखी थी।

यह भी पढ़ें- Assam Assembly Election Result 2026 LIVE: असम में फिर एनडीए की सरकार या कांग्रेस करेगी कमाल? नतीजे आज

यह भी पढ़ें- जालुकबाड़ी सीट पर इस बार किसे मिलेगी जीत? 25 साल से विधायक हैं हिमंत बिस्वा सरमा