Jalukbari Election Result: हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबाड़ी से लगातार छठी बार जीते, कांग्रेस की बिदिशा को 89 हजार वोटों से हराया
Jalukbari Election Result 2026 : जालुकबाड़ी विधानसभा सीट पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार छठी बार जीत ...और पढ़ें

हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल फोटो सौजन्य- एक्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जालुकबाड़ी विधानसभा सीट (Jalukbari Assembly Election Result 2026) असम राज्य की सबसे हॉट सीट है। यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार छठी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 89 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस की उम्मीदवार बिदिशा नियोग को हराया है।
बिदिशा शुरू से ही हर राउंड के बाद पिछड़ती गईं, जिन्हें मुख्यमंत्री को उनके अपने गढ़ में चुनौती देने का जिम्मा सौंपा गया था। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, हिमंत बिस्वा सरमा को कुल 127151 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की बिदिशा 37717 वोटों में ही सिमट गईं। हार का अंतर 89434 वोटों का रहा।
इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है और हिमंत बिस्वा सरमा यहां से 25 साल से विधायक हैं और छठी बार भी बड़ी जीत हासिल की है। राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां जलुकबारी में 82.04% मतदान दर्ज किया गया था। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार फिर बनेगी, क्योंकि पार्टी ने सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।
ऐतिहासिक दबदबा
जालुकबारी असल में हिमंत बिस्वा सरमा के राजनीतिक करियर का ही दूसरा नाम है। वह 2001 से लगातार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सरमा ने 2001, 2006 और 2011 में कांग्रेस के सदस्य के तौर पर यह सीट जीती और फिर 2016 और 2021 में BJP के बैनर तले जीत हासिल की।
2021 में, उन्होंने भारी बहुमत से जीत हासिल की, उन्हें 77.39% वोट (130,762 वोट) मिले, और उन्होंने INC के रोमेन चंद्र बोरठाकुर को 101,911 वोटों के भारी अंतर से हराया। ऐतिहासिक रूप से, यह सीट दो दशकों से भी ज़्यादा समय से सरमा का एक मजबूत गढ़ बनी हुई है।
