केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार
प्रख्यात हिंदी कवि केदारनाथ सिंह को 49वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केदारनाथ सिंह (80) की गिनती हिंदी की आधुनिक पीढ़ी के रचनाकारों में होती है। ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत का शीर्ष साहित्य सम्मान है।
नई दिल्ली। प्रख्यात हिंदी कवि केदारनाथ सिंह को 49वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केदारनाथ सिंह (80) की गिनती हिंदी की आधुनिक पीढ़ी के रचनाकारों में होती है। ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत का शीर्ष साहित्य सम्मान है।
संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में सोमवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केदारनाथ सिंह को इस पुरस्कार से नवाजा। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा, 'केदारनाथ सिंह की कविताएं परिभाषा, रंग और स्वीकृति का कोलाज प्रस्तुत करती हैं।' उन्हें अद्वितीय कवि बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उनका दृष्टिकोण आधुनिक सौंदर्यशास्त्र के प्रति संवेदनशीलता के साथ पारंपरिक ग्रामीण समुदायों को परिलक्षित करता है। 7 जुलाई, 1934 को उत्तर प्रदेश के बलिया में जन्मे केदारनाथ सिंह को साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।