विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जागरण के स्टेट हेड कमलेश रघुवंशी को झारखंड रत्न

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sat, 04 Apr 2015 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2015 10:12 PM (IST)

झारखंड के विकास के संदर्भ में दैनिक जागरण की ओर से चलाए गए विशेष अभियान 'और कितना वक्त चाहिए झारखंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । झारखंड के विकास के संदर्भ में दैनिक जागरण की ओर से चलाए गए विशेष अभियान 'और कितना वक्त चाहिए झारखंड को' और इस संदर्भ में पुस्तक का प्रकाशन करने के लिए दैनिक जागरण झारखंड के स्टेट हेड कमलेश रघुवंशी को झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया।

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में लोक सेवा समिति ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इसके अलावा सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के मुख्य प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह को सीएसआर के बेहतर इस्तेमाल के लिए, आदिवासियों की दशा सुधारने के लिए सिस्टर जेम्मा टोप्पो, चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. करुणा शाहदेव को भी झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया।

जनजातीय कल्याण की दिशा में कदम उठाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कार्तिक उरांव को भी मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान उनकी पुत्री व झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने ग्रहण किया। समारोह में हिंदी व नागपुरी साहित्य सेवा के क्षेत्र में स्वर्गीय राधाकृष्ण को भी मरणोपरांत विशिष्ट झारखंड रत्न प्रदान किया गया। इसी तरह खेल पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुभाष चंद्र डे व झारखंड अलग राज्य आंदोलन में ओजस्वी गीत, कविता और भाषणों के माध्यम से जोश भरने वाले लाल रण विजय नाथ शाहदेव को भी झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया।