Move to Jagran APP

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट: साइंस में 50 हजार से अधिक फेल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) मंगलवार को 12वीं के रिजल्ट घोषित करेंगे। जैसे ही यह रिजल्ट घोषित होंगे स्टूडेंट्स इसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ऑफिशियल वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यडब्ल्यू डॉट जैक डॉट एनआईसी डॉट इन में देख सकते हैं। इसके अलावा जागरणजोश.कॉम पर इंटर के रिजल्ट उपलब्ध होंगे।

By Edited By: Published: Tue, 28 May 2013 11:13 AM (IST)Updated: Tue, 28 May 2013 03:29 PM (IST)
झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट: साइंस में 50 हजार से अधिक फेल

नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक कौंसिल द्वारा मंगलवार को जारी इंटरमीडिएट विज्ञान के परिणाम में भारी गिरावट दर्ज हुई है। इस परीक्षा में 50,504 बच्चे फेल हो गए। यह परीक्षा में शामिल कुल विद्यार्थियों का 61.72 फीसद है। इस संकाय में मात्र 38.28 फीसद परीक्षार्थी ही पास हुए हैं, जो पिछले वर्ष (48.37 प्रतिशत) की अपेक्षा लगभग दस फीसद कम है। गिरते परीक्षा परिणाम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 6,096 बच्चे ही इस संकाय में प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।

loksabha election banner

अधिक संख्या द्वितीय श्रेणी और तृतीय श्रेणी के परीक्षार्थियों की है। वाणिज्य एवं कला संकाय में भी प्रथम श्रेणी पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या हालांकि कम ही है। कुछ दिनों पूर्व जारी मैट्रिक परिणाम में सुधार के उत्साह पर इंटर के परिणाम ने पानी फेर दिया। इसने राज्य शासन, जैक, शिक्षकों तथा अभिभावकों सभी को चौंका दिया। परिणाम ने चिंता की लंबी लकीर खींच दी। राज्यपाल डा. सैयद अहमद ने जैक सभागार में झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा-2013 का परिणाम जारी करते हुए इस बात पर अपनी चिंता जाहिर की।

इस बार इंटर वाणिच्य का परिणाम पहले से बेहतर हुआ है। 70.55 फीसद विद्यार्थी इस परीक्षा में पास हुए हैं। पिछले वर्ष मात्र 66.04 प्रतिशत बच्चे ही इस परीक्षा में पास हुए थे। इंटरमीडिएट कला के परिणाम में भी आंशिक सुधार हुआ है। इस परीक्षा में 72.92 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। पिछले वर्ष इस संकाय का परिणाम 71.09 प्रतिशत था।

परिणाम एक नजर में

विज्ञान

परीक्षा में शामिल : 81,831

उत्तीर्ण : 31,327

उत्तीर्ण प्रतिशत : 38.28

प्रथम श्रेणी : 6,096

द्वितीय श्रेणी : 22,307

तृतीय श्रेणी : 2,867

पास (कोई श्रेणी नहीं) : 57

वाणिच्य

परीक्षा में शामिल : 44,531

उत्तीर्ण : 31,419

उत्तीर्ण प्रतिशत : 70.55

प्रथम श्रेणी : 5,969

द्वितीय श्रेणी : 21,362

तृतीय श्रेणी : 4,084

पास (कोई श्रेणी नहीं) : 04

कला

परीक्षा में शामिल : 1,51,637

उत्तीर्ण :1,10,581

उत्तीर्ण प्रतिशत : 72.92

प्रथम श्रेणी : 5,182

द्वितीय श्रेणी : 75,163

तृतीय श्रेणी : 30,232

पास (कोई श्रेणी नहीं) : 04

रिजल्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल पर परिणाम जानने के लिए स्टूडेंट को राइट मैसेज में जा कर टाइप करना होगा जेएच12, अपना रौलकोड स्पेस अपना रौल नंबर और भेज दें 57272 पर।

ये हैं टॉपर्स

टॉप 10

साइंस

1. चंद्रदेव आर्या : सेंट जेवियर्स कॉलेज, 424

2. निलेश कुमार साहू : सेंट जॉन इंटर कॉलेज रांची, 420

3. आदर्श राज : एसपी देव इंटर कॉलेज नगर उटारी, 418

3. उमा शंकर तिवारी : करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर, 418

4. शैलेंद्र कुमार महतो: सेंट जेवियर्स कॉलेज, 417

5. शशि भूषण राणा: सेंट कोलंबस कॉलेज हजारीबाग, 415

6. लक्ष्मी कुमार महतो: सेंट जेवियर्स कॉलेज, 409

7. कुंदन कुमार सिंह: सेंट कोलंबस कॉलेज, 408

7. सौरभ शर्मा: एसपी देव इंटर कॉलेज नगर उटारी, 408

8. विश्वजीत साह : आवासीय स्कूल नेतरहाट, 408

9. विश्वजीत साह: सेंट जेवियर्स कॉलेज, 407

9. सबनती जाना: उर्सुलाइलाइन इंटर कॉलेज, 407

10. अफरोज आलम: सेंट जॉन इंटर कॉलेज रांची, 405

10. संतोष कुमार: चास कॉलेज, चास, 405

टॉप 10

आर्ट्स (कला संकाय)

1. अंकिता रितुराज: सेंट जेवियर्स कॉलेज, 382

1. तुसुमानी कुमारी: केजीबीवी तमाड़, 382

2. देव कुमार राज : रामगढ़ कॉलेज, 375

3. अनुराधा कुमारी पांडेय: मारवाड़ी महिला कॉलेज, रांची , 374

3. नूरसबा परवीन, सीएन इंटर महिला कॉलेज घुटुवा, 374

4. सोनाली बारला: सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची , 373

5. खुशबू कुमारी : केजीबीवी चास, 370

6. प्रगति प्रिया : गांधी इंटर कॉलेज , 367

6. सोनाली धाल: एस ए इंटर कॉलेज, मनोहरपुर , 367

7. अजय कुमर : पीसीएम इंटर कॉलेज, मेसरा, 366

7. शालिनी कुमारी : जेएम कॉलेज भुरकुंडा, 366

8. कुमारी शशि उपाध्याय: प्लस 2 हाई स्कूल मिहीजाम, 365

9. कुमारी मिताली रवि: झारखंड इंटर कॉलेज होसिर, हजारीबाग, 364

9. नेहा कुमारी : डीएवी हाई स्कूल कतरासगढ़ , 364

10. अनीता कुमारी : केजीबीवी, चास : 362

कॉमर्स

1. जानिब फरूखी: सेंट जेवियर्स कॉलेज , 415

2. अर्चना तिवारी : सेंट जेवियर्स कॉलेज, 404

3. इशरत परवीन : सेंट जेवियर्स कॉलेज , 397

4. आफिया समरीन : उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची , 396

4. सावित्री कुमारी प्रधान : जमशेदपुर महिला कॉलेज, 396

5. कुमार अनुपम: सेंट जेवियर्स कॉलेज , 395

6. ज्योति कुमारी: उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची, 394

7. हर्षिता कुमारी : उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची, 392

8. कोमल रिमझिम: उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची, 390

9. रिया जमुआर : सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची, 389

10. पुष्पा तिर्की : उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची, 388

10. रवि राज : गिरीवार इंटर कॉलेज डालटेनगंज, 388

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.