विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA का नया नियम: JEE मेन के लिए आवेदन करने का बदल गया रूल, फॉर्म में न करें ये गलती; लग जाएगा बैन

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:51 PM (IST)

एनटीए ने जेईई मेन के पहले सत्र के लिए छात्रों को एक से अधिक आवेदन करने पर सतर्क किया है, इसे अनुचित साधन माना जाएगा।

NTA ने जारी किए नए नियम (AI फोटो)

NTA ने जारी किए नए नियम (AI फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। इंजीनियरिंग कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा जेईई मेन के पहले सत्र के लिए किए जा रहे आवेदन के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए) ने छात्रों को सतर्क किया है और कहा कि परीक्षा के एक सत्र में एक से अधिक आवेदन संख्या से परीक्षा देना या फिर उसके प्रयास को अनुचित साधनों का इस्तेमाल माना जाएगा।

जिसमें परिणाम को रोकने सहित उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

एनटीए ने जेईई मेन के लिए आवेदन कर रहे छात्रों के लिए यह एडवाइजरी तब जारी की है, जब परीक्षा में छात्रों की ओर से एक से अधिक आवेदन संख्या के साथ शामिल होने के प्रयास किए जाते है।

एनटीए ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन के दौरान गलती हो गई है तो नया फार्म भरने की जगह उसमें सुधार करने के लिए सुधार विंडो खुलने का इंतजार करें। जो आवेदन करने की अवधि खत्म होने के बाद खोली जाती है। जहां उस समय उसे ठीक कर सकते है।

लेकिन इसके बाद भी नया आवेदन करना चाहते है, तो वह भी कर सकते है, लेकिन इस दौरान उनके सिर्फ उसी आवेदन को अंतिम माना जाएगा, जो अंतिम बार भरा गया होगा व फीस के साथ उसके जमा होने की भी पुष्टि की गई होगी।

हर बार नया आवेदन करने पर एक नई आवेदन संख्या मिलेगी। ऐसे में इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि इस स्थिति में पूर्व में भरे गए आवेदन की फीस न तो वापस होगी और न ही नए आवेदन में समायोजित होगी।

गौरतलब है कि जेईई मेन के पहले सत्र के लिए एनटीए ने 22 नवंबर तक आवेदन मांगे है। जबकि 27 से 29 नवंबर तक के बीच आवेदन में सुधार की विंडो भी खुलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।