छात्रों के लिए जरूरी अलर्ट: 22 नवंबर तक पूरी कर लें जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया और जमा करें फीस, वरना फॉर्म हो जाएगा रद
एनटीए ने जेईई मेन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी न करने वाले करीब ढाई लाख छात्रों को 22 नवंबर की अंतिम तिथि से पहले फीस जमा कर आवेदन पूरा करने की चेतावनी दी है।

जेईई मेन आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर।
HighLights
जेईई मेन आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर।
ढाई लाख छात्रों को आवेदन पूरा करने की चेतावनी।
परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं, एनटीए ने बताया।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। इंजीनियरिंग में दाखिले से जुड़ी परीक्षा जेईई मेन ( संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य) के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऐसे करीब ढाई लाख छात्रों को चेताया है, जो परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तो करा लिए हैं, लेकिन अब तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं है और न ही फीस जमा की है।
एनटीए ने कहा कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर से पहले ऐसे सभी छात्र अपने आवेदन को पूरी तरह भर कर और फीस जमाकर उसकी कंफर्मेंशन स्लिप हासिल कर लें, अन्यथा उनके आवेदन मान्य नहीं होंगे। और उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा।
एनटीए की यह चिंता तब सामने आयी है, जब आवेदन की अंतिम तारीख में अब सिर्फ दो दिन का ही समय बचा है। ऐसे में अब तक करीब 12.50 लाख छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए है लेकिन इनमें से दस लाख छात्रों ने ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की और फीस चुकाने के साथ कंफर्मेंशन स्लिप भी हासिल कर ली है।
हालांकि एनटीए को उम्मीद है कि अंतिम दो दिनों में बड़ी संख्या में छात्र और आवेदन करेंगे। गौरतलब है कि जेईई मेन के पहले सत्र के लिए 2025 में करीब 13.50 लाख छात्रों ने आवेदन किए थे, जिसमे से करीब 13 लाख परीक्षा में शामिल भी हुए थे। इस बार यह परीक्षा 20 से 28 जनवरी के बीच आयोजित होगी।
परीक्षा पैटर्न को लेकर छात्र न होने परेशान, देखें पिछले साल के प्रश्न पत्र
जेईई मेन की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा पैटर्न में बदलाव को लेकर फैलाए जा रहे अफवाहों को लेकर एनटीए ने सतर्क किया है और कहा कि किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। छात्र इधर-उधर की खबरों के बजाय सीधे एनटीए की अधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
साथ ही जिन छात्रों को इस पैटर्न को समझना हो, उनके लिए पिछले साल के सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्रों को जेईई मेन को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है वह उससे प्रैक्टिस कर पैटर्न को समझ सकते है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।