विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अम्मा फोरम बनाकर राजनीति में कूदीं जयललिता की भतीजी

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 12:16 AM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 11:44 AM (IST)

शुक्रवार को जयललिता की जयंती के मौके पर 'एमजीआर अम्मा दीपा फोरम' बनाकर उन्होंने राजनीति में सक्रिय होने का एलान किया।

अम्मा फोरम बनाकर राजनीति में कूदीं जयललिता की भतीजी
अम्मा फोरम बनाकर राजनीति में कूदीं जयललिता की भतीजी

चेन्नई, प्रेट्र। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक में चल रही उठा-पटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की भतीजी दीपा भी सक्रिय राजनीति में कूद पड़ी हैं। शुक्रवार को जयललिता की जयंती के मौके पर 'एमजीआर अम्मा दीपा फोरम' बनाकर उन्होंने राजनीति में सक्रिय होने का एलान किया। अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने फोरम का झंडा जारी किया और कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हो चुकी है। इस झंडे में जयललिता और एमजी रामचंद्रन की तस्वीरों को शामिल किया गया है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोगों की इच्छा है कि मैं जयललिता के निधन से रिक्त आरके नगर सीट से चुनाव लड़ूं। इसलिए चुनावी मुकाबले में मैं जरूर उतरूंगी।

इस बीच, एक समय वीके शशिकला का समर्थन कर रहे जयललिता के भतीजे दीपक जयकुमार ने कहा कि उनका सीएम बनना राज्य की जनता को मंजूर नहीं था। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिवंगत मुख्यमंत्री ने अपनी सारी संपत्ति उनके और उनकी बहन के नाम कर दी थी। उन्होंने कहा कि जयललिता ने अपनी वसीयत में पोएस गार्डन स्थित आवास वेद निलयम भी हम लोगों के नाम कर दिया था। जयकुमार के अनुसार, अन्नाद्रमुक के उप महासचिव के रूप में टीटीवी दिनाकरन की नियुक्ति का पार्टी कार्यकर्ता समर्थन नहीं कर रहे हैं।

जयललिता की भतीजी ने शशिकला के खिलाफ खोला मोर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।