विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयललिता की तबियत खराब, ब्रिटेन के डॉक्टर ने की जांच

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sat, 01 Oct 2016 06:08 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 06:47 PM (IST)

डीएमके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने जयललिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

News Article Hero Image

चेन्नई, आइएएनएस। अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्वास्थ्य की जांच के लिए ब्रिटेन से डॉक्टर को बुलाया गया। लंदन ब्रिज अस्पताल के डॉक्टर रिचर्ड जॉन बेआले ने शुक्रवार को यहां के अपोलो अस्पताल में जयललिता के स्वास्थ्य की जांच की। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जांच के बारे में राज्य सरकार या अपोलो अस्पताल की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। सूचना नहीं होने से अफवाहों का बाजार गर्म है। एआइएडीएमके ने पार्टी सुप्रीमो का स्वास्थ्य बेहतर बताया है।

डायरिया और बुखार से पीडि़त मुख्यमंत्री को 22 सितंबर को यहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में अस्पताल ने बुखार उतरने और देखरेख के लिए अस्पताल में भर्ती रखने की जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री अस्पताल में ही बैठकें करती रही हैं।

डीएमके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने जयललिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उनके स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लगाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'जयललिता के स्वास्थ्य की जानकारी गोपनीय रखने से कुछ लोग निराधार अफवाह फैला रहे हैं। सत्ताधारी एआइएडीसमके के सहयोगियों की अस्पताल में हुई बैठक और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पोन राधाकृष्णन के अस्पताल पहुंचने के बारे में भी कोई सूचना नहीं दी गई है।'

पढ़ें- तमिलनाडु सरकार ने लांच की 204 करोड़ रुपये वाली ‘थायकु थंगम’ स्कीम