जानिए, क्यों जय शाह की ओर से दायर मानहानि मामला 16 अक्टूबर तक टला
अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसके गढवी की कोर्ट में जय शाह की ओर से गवाही दर्ज कराने के लिए हंसमुख शाह और जैमिन नरेश शाह हाजिर हुए थे।
अहमदाबाद, राज्य ब्यूरो। अदालत ने भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह द्वारा वेब पोर्टल और छह संस्थापकों के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई 16 अक्टूबर तक टाल दी है। वेब पोर्टल ने शाह की कंपनी के मुनाफे से जुड़ी खबर दी थी। शाह के वकील एसवी राजू हाई कोर्ट में व्यस्त थे, इसलिए वह मेट्रो कोर्ट नहीं आ सके।
अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसके गढवी की कोर्ट में जय शाह की ओर से गवाही दर्ज कराने के लिए हंसमुख शाह और जैमिन नरेश शाह हाजिर हुए थे। वकील के नहीं आने के कारण अदालत ने 16 अक्टूबर को सुनवाई तय कर दी। पत्रकार रोहिणी सिंह ने वेब पोर्टल में जय अमित शाह की कंपनी के मुनाफा के संबंध में का दावा किया था।
कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला
गजरौला में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंकते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने उनके पुत्र पर केस दर्ज कराने की मांग की है। मंगलवार को नगर पालिका दफ्तर के सामने एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की कंपनी की संपत्ति 16 हजार गुनाह कैसे बढ़ने को मुददा बनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
यशवंत सिन्हा ने फिर किया हमला
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपनी ही पार्टी पर जमकर जुबानी हमले किए। बुधवार को जेपी जयंती के अवसर पर चरखा समिति परिसर में लोकनायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने अपने कुछ हाल के कारनामों से उïच्च नैतिकता का आधार खो दिया है।
यह भी पढ़ें: जय शाह मामले की सीबीआइ जांच कराए सरकार- कांग्रेस