जेटली बोले, आंध्र के जवाब का इंतजार कर रहा है केंद्र
जेटली ने कहा कि अब यह आंध्र प्रदेश पर निर्भर करता है कि उसे पैकेज लेना है या इसे मुद्दा बनाना है। केंद्र सरकार राज्य के साथ किए वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
By Sachin BajpaiEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 10:40 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 10:40 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र : टीडीपी के राजग से बाहर आने के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि केंद्र सरकार विशेष पैकेज को लेकर अब तक आंध्र प्रदेश के जवाब का इंतजार कर रही है। जेटली ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर 2016 में विशेष पैकेज को लेकर राज्य सरकार के साथ सहमति बन गई थी। इस साल जनवरी में प्रदेश सरकार ने राशि लेने का तरीका बदलने की मांग की। केंद्र इसके लिए भी तैयार था। लेकिन, उसके बाद से प्रदेश सरकार ने कुछ नहीं कहा है।
जेटली ने कहा कि अब यह आंध्र प्रदेश पर निर्भर करता है कि उसे पैकेज लेना है या इसे मुद्दा बनाना है। केंद्र सरकार राज्य के साथ किए वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी तरफ से इसमें कोई देरी नहीं है। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों को लागू किए जाने के चलते आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया। इसमें केंद्र के आर्थिक संसाधन में राज्यों की हिस्सेदारी का प्रावधान है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें