दिल्ली में दोबारा चुनाव के लिए तैयार रहें विधायक: हर्षवर्धन
भाजपा नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डा. हर्षवर्धन ने मंगलावार को पार्टी विधायक दल की बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थति में सरकार के गठन में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी विधायकों और चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों से कहा कि वह दोबारा चुनाव के लिए तैयार रहें।
नई दिल्ली। भाजपा नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डा. हर्षवर्धन ने मंगलावार को पार्टी विधायक दल की बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थति में सरकार के गठन में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी विधायकों और चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों से कहा कि वह दोबारा चुनाव के लिए तैयार रहें।
इससे पहले अरुण जेटली ने आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने से बचने के बजाय उन्हें अपने 'अव्यावहारिक वादों' को पूरा करने के लिए कांग्रेस के सहयोग से दिल्ली में सरकार बनाने की चुनौती दी है।
आप की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अरविंद केजरीवाल की पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए जेटली ने कहा कि उसे अपने उस घोषणा पत्र को पूरा करना चाहिए, जिस पर अमल संभव नहीं है। फेसबुक पर टिप्पणी में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष ने जानना चाहा कि आप का यह झलक मात्र है या फिर यह दूर तक जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय इस सवाल का स्पष्ट उत्तर नहीं दिया जा सकता। उनके मुताबिक, यह पार्टी अपारंपरिक है। इसने निराशावाद को भुनाने का प्रयास किया। आप ने हवाई वादे किए और अब वह जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती।
पढ़ें: अच्छे लोग अपनी पार्टी छोड़कर आएं, हम उनका स्वागत करेंगें: केजरीवाल
आप के उभार पर अन्य राजनीतिक दलों की मिश्रित प्रतिक्रिया
'आप सपने नहीं दिखा सकते और ना ही उसे बेच सकते हैं। लेकिन 'आप' ने यह किया है। यह एक बार ही हो सकता है, हमेशा नहीं।'
- शीला दीक्षित
'कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ गुस्से से ज्यादा विकल्प पेश करने की संभावना के कारण आप को चुनाव में यह सफलता मिली।'
- सीताराम येचुरी, माकपा नेता
'आप' को गांधीवादी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का फायदा मिला।'
- नीतीश कुमार, जदयू नेता व बिहार के मुख्यमंत्री
'अरविंद केजरीवाल जैसे एक नौजवान ने विशालकाय कांग्रेस और नरेंद्र मोदी की चुनौती को ध्वस्त कर दिया।'
- सामना में शिवसेना
---
आम चुनाव भी लड़ेंगे
'हम लोकसभा के चुनाव भी लड़ेंगे, लेकिन कब और कैसे यह हम नहीं जानते। हमारी लड़ाई दिल्ली में खत्म नहीं होने वाली, यह पूरे देश तक जाएगी।'
- अरविंद केजरीवाल, 'आप' नेता
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर