'दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए बदला लेने की रणनीति', जयराम रमेश ने केंद्र पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने केंद्र पर मानसून सत्र के सत्रावसान में 88 दिन की देरी का आरोप लगाया है, ...और पढ़ें

मानसून सत्र के सत्रावसान में 88 दिन की देरी का आरोप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद 88 दिन बीत जाने के बावजूद उसका सत्रावसान न होने का एक नया रिकार्ड बन गया है।
'एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि यह देरी परिसीमन विधेयक के लिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत को 'प्रभावी ढंग से साधने या हेरफेर करने' के लिए की जा रही है।
उन्होंने संसद की नियमावली का हवाला देते हुए कहा कि सामान्यतः यह अंतराल दो से चार दिन का होता है, और पहले अधिकतम अंतराल 28 दिन का रहा है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू के उस पत्र का भी जिक्र किया जिसमें 2008 में मानसून सत्र के दौरान 87 दिनों तक सत्रावसान न होने का उल्लेख था, जिसे तब सभी दलों की सहमति से किया गया था।
जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग के बावजूद कोई बैठक नहीं बुलाई गई है।
(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)