विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयपुर में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत और 5 घायल

Published: Sat, 06 Sep 2025 12:25 PM (IST)

जयपुर में एक दर्दनाक हादसे में 4 मंजिला हवेली गिरने से पिता और पुत्री की मौत हो गई जबकि 5 ...और पढ़ें

राजस्थान के जयपुर में 4 मंजिला इमारत गिरी। फोटो- सोशल मीडिया
राजस्थान के जयपुर में 4 मंजिला इमारत गिरी। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. जयपुर में 4 मंजिला इमारत धराशायी।
  2. हादसे में 2 की मौत और 5 घायल।
  3. मलबे में दबने से पिता और पुत्री की मौत।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के जयपुर में देर रात 4 मंजिला हवेली धराशायी हो गई। इस हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह हादसा जयपुर के सुभाष चौक में बाल भारती स्कूल के ठीक पीछे हुआ। शुक्रवार की देर रात लगभग 12 बजे 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस दौरान 7 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई।

पिता-पुत्री की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 5 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। 2 मृतकों में 33 वर्षीय प्रभात और 6 वर्षीय बच्ची पीहू का नाम शामिल है। दोनों मृतक पिता-पुत्री थे। वहीं, प्रभात की पत्नी सुनीता की हालत नाजुक है।

5 घायल अस्पताल में भर्ती

इमारत गिरने के बाद शनिवार सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुनीता समेत अन्य परिवार के 4 लोगों को भी मलबे से बाहर निकाला गया। इनमें 34 वर्षीय वसुदेव, उनकी पत्नी सुकन्या और दो बेटे 4 वर्षीय सोनू और 6 वर्षीय ऋषि का नाम शामिल है। सभी घायलों को SMS अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इमारत में रहते थे 20 से ज्यादा मजदूर

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हवेली काफी पुरानी थी और जर्जर हो चुकी थी। पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण शुक्रवार को हवेली का एक हिस्सा ढह गया। इस हवेली में 20 से ज्यादा मजदूर रहते हैं, जिनमें से अधिकतर पश्चिम बंगाल से आए हैं।

इमारत में रहने वाले सोनका बताते हैं कि हमारी आंख खुली तो मकान का कुछ हिस्सा गिरने लगा था। हमने बाकी लोगों के दरवाजे खटखटाए और उन्हें बताने की कोशिश की, लेकिन इतनी देर में इमारत धराशायी हो गई।

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी मर्डर केस में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, अदालत के सामने आई सोनम और उसके प्रेमी की करतूत