EXCLUSIVE: विराट-अनुष्का की इन तस्वीरों को अब तक नहीं देखा तो देख लीजिए
सिर पर पगड़ी और क्रीम कलर की शेरवानी में विराट की छवि काफी आकर्षक थी। वहीं अनुष्का भी बेहद खास अंदाज में दिखाई दीं।
नई दिल्ली [स्पेशल डेस्क]। अनुष्का और विराट अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। मौजूदा समय में क्रिकेट और बॉलीवुड जगह की यह सबसे चर्चित जोड़ी है। विरुष्का की शादी पर हर चीज बेहद खास थी। भले ही इस शादी में मेहमानों की लिस्ट लंबी चौड़ी नहीं थी और इसमें दोनों तरफ के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए लेकिन यह पल हर किसी के लिए बेहद खास रहा। इन खास पलों को उन तस्वीरों से भी समझा जा सकता है जो विरुष्का ने सार्वजनिक की हैं।
विरुष्का विराट और अनुष्का की शादी में उनके परिजनों के अलावा दोनों के बेहद करीबी दोस्त शामिल थे। इस मौके पर विराट और अनुष्का ने सब्यसांची की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी।
सिर पर पगड़ी और क्रीम कलर की शेरवानी में विराट की छवि काफी आकर्षक थी। वहीं अनुष्का भी बेहद खास अंदाज में दिखाई दीं। आखिर ऐसा होता भी क्यों नहीं। काफी समय से चल रही चर्चाओं को विराम देते हुए यह दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई इस शादी के बाद विराट 21 दिसंबर को एक ग्रांड रिसेप्शन भी देने वाले हैं जो कि दिल्ली के दरबार हॉल, डिप्लोमेटिक एंक्लेव में होना है। इसमें कई बड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी।
अनुष्का ने सब्यसांची का डिजाइन किया हुआ पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। इस पर बेहद सुदंर सिल्वर और गोल्ड से कढ़ाई की गई थी।
शादी को लेकर अनुष्का की तरफ से एक ट्वीट भी किया गया जिसमें कहा गया था कि आज हमने एक दूजे से हमेशा प्रेम के बंधन में बंधे रहने का वचन लिया है।
इसके साथ ही उन्होंने इस जोड़ी को सपोर्ट करने के लिए अपने फैन्स और फैमिली का भी शुक्रिया अदा किया है।
यह भी पढ़ें: यरूशलम पर लिए ट्रंप के फैसले से भारत की भी बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें कैसे
यह भी पढ़ें: रामसेतु पर विदेशी भूगर्भविज्ञानियों की भी मुहर, बताया अद्भुत कारीगरी
यह भी पढ़ें: जानें, कैसे बोल्ड डिसीजन लेकर अपनी कट्टरवादी छवि से पीछा छुड़ा रहा है सऊदी अरब
यह भी पढ़ें: ये है मुशर्रफ का पाकिस्तान की सत्ता में लौटने का मास्टर प्लान