विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटरी से उतर रही है पाक की अर्थव्‍यवस्‍था, व्‍यापार घाटे ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 13 Jun 2017 04:11 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jun 2017 04:55 PM (IST)

पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था बुरी तरह से लड़खड़ाती दिखाई दे रही है। इसकी वजह पाकिस्‍तान का लगातार बढ़ता व्‍यापार घाटा है, जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

पटरी से उतर रही है पाक की अर्थव्‍यवस्‍था, व्‍यापार घाटे ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!
पटरी से उतर रही है पाक की अर्थव्‍यवस्‍था, व्‍यापार घाटे ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!

नई दिल्‍ली (स्‍पेशल डेस्‍क)। पाकिस्‍तान की लगातार डगमगाती अर्थव्‍यवस्‍था को जबरदस्‍त झटका लगा है। पाकिस्‍तान का व्‍यापार घाटा अब तक के शीर्ष पर पहुंच गया है। पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए मौजूदा वित्‍त वर्ष के कुछ महीनों में ही यह घाटा 30 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इसकी वजह आयात-निर्यात में बढ़ता दायरा है। पाकिस्‍तान के अंग्रेजी अखबार डॉन के मुताबिक वर्ष 2013 में जब नवाज शरीफ सत्‍ता में आए थे उस वक्‍त देश का व्‍यापार घाटा करीब 20.435 बिलियन डॉलर था। यदि मौजूदा समय की तुलना पिछले वर्ष से की जाए तो इसमें करीब 61 फीसद तक का इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष मई माह में यह घाटा 3.465 बिलियन डॉलर था।

पाकिस्‍तान ब्‍यूरो ऑफ स्‍टेटिस्टिक्‍स (पीबीएस) के मुताबिक निर्यात में तेजी से गिरावट इसकी सबसे बड़ी वजह है। जुलाई से मई तक के बीच आयात में 20 फीसद से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। अकेले मई में ही इसमें करीब 28 फीसद की तेजी दर्ज गई है। यह करीब 6 बिलियन है। पीबीएस के आंकड़ों के मुताबिक 2012-13 में आयात पर किया गया खर्च करीब 44.950 बिलियन डॉलर था। इस वित्‍तीय वर्ष के अं‍त तक इसके करीब 53 बिलियन तक होने के आसार हैं। दूसरी ओर आयात में करीब 11 फीसद की जबरदस्‍त गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: मोदी-ट्रंप के बीच एच1 बी वीजा पर ही नहीं इन मुद्दों पर भी हो सकती है बात

पाकिस्‍तान ने वर्ष 2018 के लिए करीब 35 बिलियन डॉलर का एक्‍सपोर्ट टारगेट रखा है। इसके लिए सरकार ने करीब 180 बिलियन का सब्‍सीडी पैकेज का भी एलान किया है। सरकार की पॉलिसी को सही तरह से लागू न करने की वजह से सरकार मिनिस्‍ट्री ऑफ कॉमर्स के सचिव को भी हटा दिया था।

यह भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र में अब रुक जाएंगे विकास के काम, नहीं होगी कोई रिक्रूटमेंट, जानें क्‍यों

यह भी पढ़ें: इस चेहरे को तो पहचानते ही होंगे, कहां और कैसा है ये बच्‍चा, जानते हैं आप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।