Move to Jagran APP

रातोंरात जवां दिलों की धड़कन बनी प्रिया पर अब 'Amul' की लिटिल गर्ल भी फिदा

अब प्रिया की पॉपुलरिटी से अमूल जैसी बड़ी कंपनी भी नहीं बच पाई है। एड में क्रिएटिविटी से अलग पहचान बनाने वाली डेयरी कंपनी अमूल ने अब प्रिया प्रकाश पर कार्टून बनाया है।

By Digpal SinghEdited By: Published: Wed, 14 Feb 2018 01:12 PM (IST)Updated: Mon, 19 Feb 2018 09:44 AM (IST)
रातोंरात जवां दिलों की धड़कन बनी प्रिया पर अब 'Amul' की लिटिल गर्ल भी फिदा
रातोंरात जवां दिलों की धड़कन बनी प्रिया पर अब 'Amul' की लिटिल गर्ल भी फिदा

नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]।  अपने दो वीडियो से रातों रात लाखों दिलों पर राज करने वाली मलयालम ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारिएर अब अमूल की भी चहेती बन गई है। प्रिया का आंखें मटकाना और आंख मारना लोगों को कुछ इस कदर भा गया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। शायद यही वजह है कि अमूल की लिटिल गर्ल भी अब इसी नए अंदाज में सभी के सामने आ रही है। प्रिया की पॉपुलरिटी से अमूल जैसी बड़ी कंपनी भी नहीं बच पाई है। अमूल के विज्ञापन में प्रिया को ध्‍यान में रखते हुए ही नया कार्टून बनाया है। अमूल ने प्रिया के आंख और भौहें वाले अंदाज को फीचर किया है। कंपनी ने इसकी टैग लाइन दी है 'Wink all, Wink all, Little star'। इसमें अमूल गर्ल बिल्कुल प्रिया प्रकाश की तरह ही आंख और भौह का इशारा करती नजर आ रही है। इसमें अमूल गर्ल का हेयर स्‍टाइल और यूनिफॉर्म भी उसी तरह का है जिसमें प्रिया नजर आई है।

loksabha election banner

मलयाली फिल्म 'उरू उदार लव' अभी रिलीज नहीं हुई है। लेकिन इस फिल्म के गीत 'मानिक्य मलाराया पूवी' में प्रिया के चेहरे की भावभंगिमा ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया ही है। भारतीय प्रशंसकों के साथ ही अब उनकी फैन लिस्ट में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर का नाम भी जुड़ गया है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी मलयाली एक्ट्रेस के फैन बन गए हैं। एनगिडी ने एक फैन द्वारा बनाया वीडियो शेयर किया और साथ ही लिखा, 'वेलेंटाइन-डे बन गया।' इस वीडियो मीम में दिख रहा है कि प्रिया प्रकाश के वायरल हो चुके वीडियो में एनगिडी वो लड़के हैं, जो एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस पर अपनी मुस्कान छिपा नहीं पा रहे हैं।

प्यार कहें या इश्क और मोहब्बत इन जज्बातों को लेकर बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा में कई फिल्में बनी हैं। लेकिन मलयालम फिल्म 'उरू उदार लव' (Oru Adaar Love) का एक गाना और कुछ टीजर जमकर धमाल मचा रहे हैं। ये टीजर इतने प्यारे हैं कि इन्हें यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही साथ प्रिया प्रकाश देखते ही देखते स्टार बन गईं। गाने में उनकी अदा का दीवाना न केवल भारत में हैं बल्कि दुनिया के अलग अलग हिस्सों में उनकी अदा को सराहा जा रहा है। प्रिया की लोकप्रियता इस कदर है कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सित बन चुकी हैं। प्रिया ने सन्नी लियोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। जिस दिन प्रिया पर फिल्माया गाना सार्वजनिक हुआ उसी दिन प्रिया के 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर हो चुके हैं। अब फोटो शेयरिंग पोर्टल पर उनके 30 लाख से ज्यादा प्रशंसक हो चुके हैं। 

यह टीजर कर रहा प्रेमियों को घायल

इन छोटे-छोटे टीजर में एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर और रोशन दिख रहे हैं। वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले फिल्म का एक टीजर जारी किया गया और एक दिन में ही इसे 31 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह टीजर एक क्लासरूम का है। क्लासरूम में टीचर ब्लैकबोर्ड पर कुछ लिख रही हैं। लेकिन क्लास में प्यार की भावना चरम पर है। प्रिया और रोशन के बीच आंखों ही आंखों में बातें हो रही हैं। इस बीच प्रिया अपनी उंगलियों पर किस करती हैं और उनकी गन बनाकर रोशन की तरफ अपनी अदाओं की गोली चलाती हैं। प्रिया की अदाओं की गोली से रोशन तुरंत घायल हो जाते हैं। स्कूल टाइम लव को दर्शाती यह फिल्म प्रिया और रोशन दोनों की ही पहली फिल्म है, लेकिन उनकी एक्टिंग को देखकर कहीं भी ऐसा नहीं लगता।

आंखों की गुस्ताखियों पर डेढ़ करोड़ लोग फिदा

इससे पहले इसी फिल्म का एक गाना 'मनिक्या मलाराया पूवी' वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी को जारी किया गया था। इस गाने को अब तक करीब डेढ़ करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में स्कूल के अंदर एक म्यूजिक फेस्टिवल चल रहा है। वेलेंटाइन वीक में गाना रिलीज हुआ तो गाने के अंदर भी वैलेंटाइन की ही थीम नजर आती है। इसमें कई जोड़े एक-दूसरे के प्यार में पड़ते दिखाई देते हैं। इस वीडियो में भी सबसे ज्यादा चर्चा प्रिया प्रकाश वारियर और रोशन की ही हो रही है। दोनों के बीच आंखों-आंखों में इशारेबाजी होती है। इस दौरान भी प्रिया ऐसी आंख मारती है कि रोशन का दिल घायल हो जाता है। इन दोनों ही वीडियो में प्रिया के एक्सप्रेशन की खूब तारीफ हो रही है। लेकिन आप इसे गौर से देखें तो रोशन ने भी जबरदस्त एक्सप्रेशन दिए हैं।

शिकायत दर्ज

फिल्म मलयाली भाषा में है और गाना भी इसी भाषा का है। इस बीच गाने में हुए कुछ शब्दों को लेकर हैदराबाद में शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गाने के कुछ शब्द मुसलमानों की भावनाओं को आहत करते हैं। इसे लेकर फिल्म के प्रोड्यूसरों के खिलाफ तेलंगाना की राजधानी में एफआईआर दर्ज की गई है।

इंस्टाग्राम पर आयी प्रिया के प्रशंसकों की बाढ़

फिल्म के इस गाने और टीजर में अपनी अदाओं से प्रशंसकों को बोल्ड करने वाली प्रिया प्रकाश की पॉपुलरटी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या बड़ी ही तेजी से बढ़ रही है।

कहा जा रहा है कि सिर्फ एक ही दिन में 6 लाख से ज्‍यादा नए फॉलोअर उनसे जुड़े हैं. खबर लिखे जाने तक प्रिया के इंस्‍टाग्राम पर 2.9 मिलियन फॉलोअर थे।

क्या कहती हैं प्रिया प्रकाश
रातोंरात सुर्खियों में छा जाने के बाद प्रिया का कहना है कि वह गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती हैं, इसलिए उनका कोई क्रश नहीं है। बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहरुख खान उनके फेवरिट हैं। प्रिया को उम्मीद है कि इन लोगों के साथ उन्हें भविष्य में काम करने का मौका मिलेगा।
प्रिया के पिता सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में काम करते हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। उनका भाई स्कूल में बढ़ता है। प्रिया बताती हैं कि उनका जन्म केरल में हुआ, लेकिन उनका कुछ वक्त मुंबई में भी गुजरा है। उन्होंने कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं और क्लासिकल डांस भी सीखा है। प्रिया कहती हैं कि वह अपनी कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के साथ ही एक्टिंग में भी करियर को आगे बढ़ाएंगी। उनका कहना है कि मैं अपनी पहली फिल्म पूरी करने के बाद आगे के करियर के बारे में निर्णय लूंगी।

ट्विटर पर नहीं हैं प्रिया
अगर आप प्रिया को ट्विटर पर तलाश रहे हैं तो आपका दिल टूटना तय है। आप प्रिया की तलाश गलत जगह कर रहे हैं। शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रिया का कोई ट्विटर हैंडल नहीं है। प्रिया का कहना है कि उनका ट्विवट अकाउंट नहीं हैं। उनका फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पेज है।
फिल्म अभी बाकी है...
फिल्म 'उरू उदार लव' का एक गाना और टीजर ही शूट हुआ है। अभी पूरी फिल्म की शूटिंग बाकी है। उन्होंने बताया कि आंख मारने वाला सीन फर्स्ट टेक में ओके हो गया था। प्रिया के अनुसार उन्हें तो पता भी नहीं था, उनके दोस्तों ने बताया कि यह वीडियो वायरल हो रहा है। बेटी को मिल रही शोहरत से उनके माता-पिता भी खुश हैं। प्रिया कहती हैं, 'मैं बहुत खुश और रोमांचित हूं। अब भी समझने की कोशिश कर रही हूं कि यह क्या हुआ है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.