विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दैनिक जागरण को 'केसी कुलिस इंटरनेशनल मीडिया अवार्ड'

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Mon, 20 Mar 2017 05:45 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 06:55 PM (IST)

दैनिक जागरण को यह अवार्ड विशेष सीरीज 'गंगा जागरण' के लिए मिला है।

दैनिक जागरण को 'केसी कुलिस इंटरनेशनल मीडिया अवार्ड'
दैनिक जागरण को 'केसी कुलिस इंटरनेशनल मीडिया अवार्ड'

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । गंगा नदी के प्रदूषण की समस्या उजागर करने और जन जागरुकता लाने में अहम योगदान करने के लिए दैनिक जागरण को वर्ष 2014 का 'केसी कुलिस इंटरनेशनल मेरिट अवार्ड' मिला है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सोमवार को नई दिल्ली में एक समारोह में यह अवार्ड भेंट किया। दैनिक जागरण को यह अवार्ड विशेष सीरीज 'गंगा जागरण' के लिए मिला है।

दैनिक जागरण की ओर से यह अवार्ड विशेष संवाददाता हरिकिशन शर्मा ने प्राप्त किया। 'गंगा जागरण' सीरीज 28 जून से 29 जुलाई 2014 तक चली। इस दौरान 'दैनिक जागरण' ने अपनी धारदार खबरों के जरिए गंगा नदी में गिर रहे गंदे नालों और औद्योगिक अपशिष्ट की समस्या को उजागर करते व्यापक स्तर पर जागरुकता लाने का काम किया। वर्ष 2014 का केसी कुलिस इंटरनेशनल मुख्य अवार्ड केन्या के वानेजोही काबुकुरु को न्यू अफ्रीकन मैगजीन में प्रकाशित उनकी खबर 'हाउ ईस्ट अफ्रीका लास्ट इट्स इनोसेंस' को दिया गया है। यह अवार्ड राजस्थान पत्रिका समूह की ओर से दिया जाता है।