गजल गायक जगजीत सिंह की हालत स्थिर
मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह की हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टर स्थिति को गंभीर मान रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। शुक्रवार को जगजीत सिंह को ब्रेन हैमरेज के बाद बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के बाद उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
मुंबई। मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह की हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टर स्थिति को गंभीर मान रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। शुक्रवार को जगजीत सिंह को ब्रेन हैमरेज के बाद बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के बाद उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
अस्पताल के प्रवक्ता सुधीर दगांवकर ने यह जानकारी दी। उनके परिजनों और दोस्तों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि अधिकांश मामलों में हाई ब्लडप्रेशर के नियंत्रण से बाहर हो जाने पर ब्रेन हैमरेज होता है। इससे पहले जनवरी 1998 में जगजीत सिंह को हृदयाघात हुआ था। अक्टूबर 2007 में उन्हें रक्त संचार की भी समस्या से दो-चार होना पड़ा था।
उनके अस्पताल में भर्ती होने से पूरे बॉलीवुड में बेचैनी देखी जा रही है। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, 'रेशमी आवाज का मालिक यह व्यक्ति अपने सहज स्वभाव के कारण लोकप्रिय है। वह बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएं। अपने इकलौते बेटे की युवावस्था में सड़क हादसे में मौत के बाद उन्हें गहरा आघात लगा था।'
जगजीत के साथ एलबम 'सजदा' के लिए संगत कर चुकीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने लिखा, 'मुझे पता चला कि मेरे प्रिय गजल गायक को ब्रेन हेमरेज हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर