विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर आया पीएम मोदी का पहला बयान, कहा- उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं

Published: Tue, 22 Jul 2025 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2025 12:46 PM (IST)

Jagdeep Dhankhar Resigns उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया जिसे राष्ट्रपति ...और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले दिन इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद मंगलवार को उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंजूर कर लिया है।

इस्तीफे के मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है, "जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

इस्तीफे में धनखड़ ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु का किया था शुक्रिया

धनखड़ ने अपने पत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ बेहतरीन कामकाजी रिश्तों की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा, "मैं माननीय राष्ट्रपति के अटूट समर्थन और हमारे बीच बने शानदार कामकाजी रिश्ते के लिए तहे-दिल से शुक्रगुजार हूं।"

उन्होंने प्रधानमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री का सहयोग और समर्थन अनमोल रहा। मैंने अपने कार्यकाल में बहुत कुछ सीखा। संसद के सभी माननीय सदस्यों का प्यार, भरोसा और स्नेह मेरे दिल में हमेशा बसता रहेगा।"

यह भी पढ़ें: 'मैंने तो पहले ही बता दिया था...', जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने उठाई उंगली, तो क्या बोले जेपी नड्डा?