Move to Jagran APP

चांद पर लहराएगा भारत का तिरंगा, इसी साल जुलाई में लांच होगा चंद्रयान-2

इसरो का कहना है कि क्रैश लैंडिंग की वजह से एमआइपी कई टुकड़ों में टूट गया था। अभी तक चांद पर अमेरिका रूस और चीन ही सॉफ्ट लैंडिंग करा पाए हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 03:13 AM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 07:44 AM (IST)
चांद पर लहराएगा भारत का तिरंगा, इसी साल जुलाई में लांच होगा चंद्रयान-2
चेन्नई, आइएएनएस। चांद पर भारत का दूसरा अभियान 'चंद्रयान-2' के जुलाई में लांच किए जाने की संभावना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, चंद्रयान-2 के सभी मॉड्यूल्स को नौ जुलाई, 2019 से 16 जुलाई, 2019 के बीच लांच करने के लिए तैयार किया जा रहा है। चंद्रयान-2 के चंद्रमा की सतह पर सात सितंबर को उतरने की संभावना है। चंद्रयान-2 में तीन मॉड्यूल हैं जिनके नाम हैं- ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान)।

loksabha election banner

बता दें कि साल 2008 में भारत ने चांद पर अपना पहला मिशन चंद्रयान-1 छोड़ा था। लेकिन तब भारत ने चांद पर क्रैश लैंडिंग कराई थी जिसे हार्ड लैंडिंग भी कहा जाता है।

इसरो का कहना है कि क्रैश लैंडिंग की वजह से एमआइपी कई टुकड़ों में टूट गया था। अभी तक चांद पर अमेरिका, रूस और चीन ही सॉफ्ट लैंडिंग करा पाए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.