Move to Jagran APP

भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन भेजेगा ISRO

केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान 2 को 15 जुलाई 2019 को लॉन्च किया जाएगा और सितंबर में यह लैंड करेगा।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 04:06 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 04:07 PM (IST)
भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन भेजेगा ISRO
भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन भेजेगा ISRO

नई दिल्ली,एजेंसी। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO)  चंद्रयान मिशन-2 (Chandrayaan 2) को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसके बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान 2 को 15 जुलाई, 2019 को लॉन्च किया जाएगा और सितंबर में यह लैंड करेगा। यह अपने साथ एक रोवर भी लेकर जाएगा।  उन्होंने आगे कहा कि यह चंद्रयान -1 का विस्तार होगा।   

loksabha election banner

जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि 2022 में भारत की 75 वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर इसरो ने अपना पहला मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजने का संकल्प लिया है। हालांकि, यह 2022 से पहले भी हो सकता है। इसके लिए  गगनयान नाम से एक विशेष राष्ट्रीय सलाहकार परिषद बनाया गया है, जो इसकी पूरी निगरानी करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि  भारत का मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) 15 जुलाई को दोपहर 2.51 बजे चांद के लिए टेक ऑफ करेगा।

        

चंद्रयान-2 में हैं कई खासियतें

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो 11 साल बाद एक बार फिर चंद्रमा की सतह पर जाने को तैयार है। देश के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 में कई खासियतें हैं। चंद्रयान-2 में एक भी विदेशी पेलोड (अंतरिक्ष यान का हिस्सा) नहीं होगा। मिशन में 13 भारतीय पेलोड (अंतरिक्ष यान का हिस्सा) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक उपकरण शामिल किया गया है।

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग में क्यो हुई देरी ?

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग से पहले कुछ टेस्ट के लिए लॉन्चिंग को अप्रैल 2018 और फिर अक्टूबर 2018 तक टाला गया। जून 2018 में इसरो ने फैसला लिया कि कुछ जरूरी बदलाव करके चंद्रयान- 2 की लॉन्चिंग जनवरी 2019 में होगी। लेकिन पहले इसे फरवरी 2019 तक टाला गया और फिर अप्रैल 2019 में भी इसकी लॉन्चिंग की खबर तो आई लेकिन एकबार फिर लॉन्चिंग को टाल दिया गया। लेकिन अब इसरो ने कहा है कि 9 से 16 जुलाई के बीच चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.