विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस्लामाबाद में शांति वार्ता से पहले इजरायली राजदूत का बड़ा बयान- भरोसे लायक नहीं पाकिस्तान

Published: Thu, 09 Apr 2026 07:20 PM (IST)

इजरायल के राजदूत रियोवेन अजार ने पाकिस्तान को आतंकवाद का स्पॉसर बताते हुए उस पर अविश्वास व्यक्त किया है।

इजरायल के भारत में राजदूत रियोवेन अजार(फाइल फोटो: सोशल मिडिया)

इजरायल के भारत में राजदूत रियोवेन अजार(फाइल फोटो: सोशल मिडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल के भारत में राजदूत रियोवेन अजार ने गुरुवार को पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस्लामाबाद आतंकवाद को प्रायोजित करता है और उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से ठीक पहले यह बयान दिया, जो पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका पर सवाल उठाता है।

अजार ने कहा कि हम पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करते क्योंकि वह आतंकवाद का स्पॉसर है। हम अपनी अमेरिकी दोस्तों पर भरोसा करते हैं कि वे इस स्थिति को संभालेंगे।

पाकिस्तान में होने वाली अहम वार्ता

पाकिस्तान शुक्रवार, 10 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच महत्वपूर्ण आमने-सामने की शांति वार्ता की मेजबानी करने जा रहा है। दोनों पक्षों ने बुधवार को दो सप्ताह के सशर्त युद्धविराम पर सहमति जताई थी, जिसका मकसद पश्चिम एशिया में और बढ़ती तनाव को रोकना है।

वार्ता का उद्देश्य नाजुक युद्धविराम को मजबूत करना और स्थायी शांति की दिशा में काम करना है। ईरान ने संकेत दिया है कि बातचीत उसके प्रस्तावित 10 सूत्री प्लान के आधार पर होगी, जिसमें प्रतिबंधों में राहत भविष्य के हमलों से सुरक्षा और होर्मुज की खाड़ी से संबंधित व्यवस्था शामिल है।

गहरे अविश्वास के बीच उम्मीद

अमेरिका और ईरान के बीच गहरा अविश्वास अभी भी बरकरार है। लेबनान में सीजफायर उल्लंघनों की चिंताएं और यह तथ्य कि ईरान बातचीत कर रहा था, उसी दौरान 28 मार्च को अमेरिका और इजरायल ने हमले किए थे। इन सबने अविश्वास को और बढ़ा दिया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोनों पक्षों को इस्लामाबाद आमंत्रित किया है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वांस करेंगे, जबकि ईरान अपने 10-सूत्री प्लान पर जोर दे रहा है। इजरायल ने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका को विश्वसनीय नहीं बताया है और कहा है कि वह अमेरिका के फैसले का सम्मान करता है, लेकिन खुद पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता।

यह भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम को लेकर क्यों हो रही पाकिस्तान की चर्चा, क्या कह रही दुनिया?

यह भी पढ़ें- ईरान ने अमेरिका पर लगाया शांति समझौते के उल्लंघन का आरोप, ईरानी राष्ट्रपति बोले- देश की एकता को दर्शाता है युद्धविराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।