विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इराक एयरस्पेस खुला: दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क का सफर 4 घंटे हुआ छोटा, पहले लगते थे 20 घंटे

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:27 AM (IST)

पाकिस्तान एयरस्पेस अप्रैल से बंद होने के कारण दिल्ली से पश्चिम की ओर रूट लंबे हो गए थे। ईरान एयरस्पेस ...और पढ़ें

एअर इंडिया की दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क फ्लाइट्स फिर नॉन-स्टॉप

एअर इंडिया की दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क फ्लाइट्स फिर नॉन-स्टॉप

HighLights

  1. एअर इंडिया की दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क फ्लाइट्स फिर नॉन-स्टॉप

  2. इराक एयरस्पेस खुलने से एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क फ्लाइट्स को फिर नॉन-स्टॉप बना लिया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यात्रियों के लिए दिवाली जैसा तोहफा, एअर इंडिया ने बुधवार से दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क (जेएफके और नेवार्क ईडब्ल्यूआर) की अपनी फ्लाइट्स को फिर से नॉन-स्टॉप बना दिया है। इससे यात्रा का समय करीब चार घंटे कम हो जाएगा।

इससे पहले अमेरिका-ईरान युद्ध (28 फरवरी से) शुरू होने के बाद इन फ्लाइट्स को रोम (फ्यूमिसीनो) में एक स्टॉप के साथ संचालित करना पड़ रहा था, जिससे कुल यात्रा समय लगभग 20 घंटे हो जाता था। अब ये फ्लाइट्स 15-16 घंटे में पूरी होंगी।

एअर इंडिया के ऑपरेशंस टीम ने बताया कि इराक, सीरिया और जॉर्डन के रिस्क रेटिंग में कमी आने के बाद थोड़ा छोटा रूट उपलब्ध हो गया है। इसके चलते दिल्ली-ईडब्ल्यूआर, दिल्ली-जेएफके, मुंबई-ईडब्ल्यूआर और मुंबई-जेएफके की फ्लाइट्स फिर से नॉन-स्टॉप हो गई हैं और रोम स्टॉप हटा दिया गया है।

पाकिस्तान एयरस्पेस अप्रैल से बंद होने के कारण दिल्ली से पश्चिम की ओर रूट लंबे हो गए थे। ईरान एयरस्पेस 28 फरवरी तक खुला था, लेकिन अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ईरान, इराक और अन्य एयरस्पेस उपलब्ध नहीं रहने से फ्यूलिंग स्टॉप जोड़ने पड़े।

अब ईरान अभी भी बंद है, लेकिन इराक एयरस्पेस खुलने से एअर इंडिया ने न्यूयॉर्क फ्लाइट्स को फिर नॉन-स्टॉप बना लिया है।

पायलटों के अनुसार, पाकिस्तान एयरस्पेस बंद होने के कारण लोड पेनल्टी (ज्यादा ईंधन के लिए यात्री या कार्गो की संख्या पर पाबंदी) अभी भी बनी हुई है। फिलहाल नवंबर और दिसंबर में ये फ्लाइट्स नॉन-स्टॉप रहने की उम्मीद है। जनवरी से हवाएं तेज हो जाती हैं और अगर लोड ज्यादा हुआ तो कुछ समय के लिए फ्यूलिंग स्टॉप फिर लग सकते हैं।

एअर इंडिया को उम्मीद है कि ईरान एयरस्पेस भी जल्द खुलेगा, जिससे पश्चिम की ओर और नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स बढ़ाई जा सकें। अगर अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होता है तो एयरलाइन नॉर्थ अमेरिका सहित पश्चिम की ओर काफी ज्यादा क्षमता जोड़ने की योजना बना रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।