विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होर्मुज में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत, MEA ने ईरान के राजनयिकों को किया तलब

Published: Tue, 14 Jul 2026 11:30 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2026 01:05 PM (IST)

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत के बाद विदेश मंत्रालय ने ईरान के डिप्लोमैट्स को तलब किया है।

HighLights

  1. होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत।

  2. विदेश मंत्रालय ने ईरान के डिप्लोमैट्स को तलब किया।

  3. भारत ने घटना पर कड़ा औपचारिक विरोध दर्ज कराया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हाल ही में हुए हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत गई। इसको लेकर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ईरान के डिप्लोमैट्स को तलब किया है। इनमें डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (DCM) मोहम्मद जवाद होसैनी भी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने कड़ा औपचारिक विरोध दर्ज कराया। इन हमलों में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, मोम्बासा और अल बहिया नाम के दो टैंकरों पर उस समय हमला हुआ जब वे होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी रास्ते से गुजर रहे थे।

घायलों में 6 भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक

इस हमले में मोम्बासा पर सवार एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं।

Sanae Playing Santoor (25)

यूएई ने भी किया विरोध

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लगने से उन्हें नुकसान भी पहुंचा। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। मंत्रालय ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को खतरा है।

Sanae Playing Santoor (26)

बयान में कहा गया, "यूएई के पास इस तनाव को बढ़ाने वाली कार्रवाई का जवाब देने और अपने इलाके, नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार है।" मंत्रालय ने आगे कहा कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और मुस्तैद है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ पहली बार किया सी-ड्रोन का इस्तेमाल, सबमरीन सेंटर पर बरसाए बम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।