विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंद होने वाला था ईरान का एयरस्पेस, ठीक समय पर पहुंचा इंडिगो का विमान; जॉर्जिया से भारत लौटा

Published: Thu, 15 Jan 2026 02:25 PM (IST)

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। जॉर्जिया से भारत आ ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इसके चलते ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। ईरान का एयरस्पेस बंद होने से चंद मिनट पहले जॉर्जिया से भारत आ रहा विमान इसके ऊपर से निकला।

ईरान के एयरस्पेस बंद होने की वजह से इस देश के ऊपर से किसी और देश का विमान नहीं जा सकता। वहीं जॉर्जिया से भारत आ रहा एक विमान ईरान का एयरस्पेस बंद होने से चंद मिनट पहले उसके ऊपर से गुजरा।

ईरान के ऊपर से गुजरा भारत का विमान

फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E1808 जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी से 14 जनवरी की रात 11 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी। जॉर्जिया से भारत आने का रास्ता ईरान के एयरस्पेस से होकर था।

ईरान ने अपना एयरस्पेस 11 से 12 जनवरी की दरमियानी रात 3 बजे से बंद करने का एलान किया था। वहीं इंडिगो का विमान रात 2 बजकर 35 मिनट पर ईरान के एयरस्पेस से होकर गुजरा। रात 3 बजे के बाद ईरान के अलावा किसी और देश की फ्लाइट को इस देश के एयरस्पेस से ऊपर से जाने की इजाजत नहीं थी।

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ रहा तनाव

ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ईरानी अधिकारियों ने खुद इस बात को माना है कि देशव्यापी प्रदर्शनों में इतनी ज्यादा मौतें हुई हैं। वहीं कई हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप कई बार ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोगों को अपना समर्थन दे चुके हैं। ईरान ने अमेरिका की धमकी को देखते हुए और अपने देश में तनाव के लगातार बढ़ने से एयरस्पेस बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें- Delhi-Patna Flight पटना जाने वाली इंडिगो फ्लाइट अचानक लौटी दिल्ली, सैकड़ों यात्रियों की यात्रा अधूरी

यह भी पढ़ें- अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने बंद किया एयरस्पेस, एअर इंडिया और इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी