विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्यूटी फर्स्ट की मिसाल बनी IPS अंशिका वर्मा और आईपीएस केके बिश्नोई की जोड़ी, कर्तव्य के साथ मनाया करवा चौथ का त्योहार

Published: Fri, 30 Oct 2026 03:07 PM (IST)

आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई ने ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए करवा चौथ का त्योहार वीडियो कॉल पर मनाया।

आईपीएस अंशिका वर्मा और आईपीएस केके बिश्नोई ने देश सेवा को रखा सर्वोपरि (फोटो-Instagram/anshikaverma.ips)

आईपीएस अंशिका वर्मा और आईपीएस केके बिश्नोई ने देश सेवा को रखा सर्वोपरि (फोटो-Instagram/anshikaverma.ips)

HighLights

  1. आईपीएस अंशिका वर्मा ने ड्यूटी पर वीडियो कॉल से मनाया करवा चौथ।

  2. पति आईपीएस केके बिश्नोई भी कर्तव्य के कारण साथ नहीं थे।

  3. यह जोड़ी देश सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का उदाहरण बनी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में गुरुवार, 29 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार पर ज्यादातर कपल एक-दूसरे के साथ रहते हैं। लेकिन वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ऐसी सामने आई, जिसने ये बताया कि किसी भी त्योहार से पहले देश सेवा सर्वोपरि है।

देश में डॉक्टर से लेकर पुलिस तक कुछ विभाग ऐसे हैं, जिनसे जुड़े लोगों को किसी भी त्योहार पर घर पर जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन्हें परिवार से अलग ही त्योहार मनाना पड़ता है। इसी बात का उदाहरण IPS अंशिका वर्मा के सोशल मीडिया हैंडल से देखने को मिला।

त्योहार से पहले ड्यूटी को दी तवज्जो

उत्तर प्रदेश के शहर बरेली की आईपीएस ऑफिसर अंशिका वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवा चौथ से जुड़े फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए। इस पोस्ट पर ध्यान इसलिए गया, क्योंकि IPS अंशिका वर्मा के पति और आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई उनके पहले करवा चौथ के त्योहार पर साथ नहीं थे।

आईपीएस अंशिका वर्मा और आईपीएस केके बिश्नोई ने ड्यूटी को पहले रखते हुए करवा चौथ का त्योहार वीडियो कॉल पर मनाया। आईपीएस केके बिश्नोई ने इस वीडियो कॉल का एक फोटो सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा किया। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा, 'Silent sacrifices and duty calls!'

केके बिश्नोई के पोस्ट को अंशिका वर्मा ने अपनी स्टोरी पर रीशेयर किया। दोनों अधिकारियों के इस पोस्ट से पता चलता है कि देश सेवा सबसे आगे है।

IPS Anshika Verma

इसी साल हुई केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी

अंशिका वर्मा होम कैडर उत्तर प्रदेश में साल 2021 बैच की IPS अधिकारी हैं। मौजूदा समय में वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण)/बरेली पद पर सेवाएं दे रही हैं।

वहीं केके बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। उन्हें 20 अगस्‍त 2026 को संभल पुल‍िस अधीक्षक पद से बिजनौर पुल‍िस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी मिली।

इस कपल की शादी इसी साल 29 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में हुई। इन IPS अधिकारियों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

यह भी पढ़ें- 2006 बैच के अधिकारी, 2014 में मोदी की रैली पर विवादों में घिरे... फिर क्यों चर्चा में आए IAS प्रांजल यादव?