विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IOA के SOM चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव अधिकारी की सफाई, मेरे पास न अयोग्य घोषित करने का अधिकार; न चुनाव रद करने का

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:03 PM (IST)

आईओए एसओएम चुनावों में आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों पर चुनाव अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने सफाई दी है।

IOA के SOM चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव अधिकारी की सफाई। (फाइल)

IOA के SOM चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव अधिकारी की सफाई। (फाइल)

HighLights

  1. चुनाव अधिकारी ने आईओए एसओएम आचार संहिता उल्लंघन पर सफाई दी।

  2. दोषियों को अयोग्य ठहराने या चुनाव रद करने का अधिकार नहीं था।

  3. देर से मिली शिकायतों के कारण चुनाव स्थगित करना संभव नहीं था।

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आईओए के एसओएम चुनावों में आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों पर चुनाव अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने सफाई देते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का अधिकार उनके पास नहीं था, लेकिन शिकायतों पर उन्होंने जरूरी सलाह जारी की थी।

दिल्ली के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त रहे श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि चुनाव से ठीक एक रात पहले शिकायतें मिलने के बावजूद उनके लिए चुनाव स्थगित करना संभव नहीं था।

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने का मेरे पास कोई अधिकार नहीं है। मैं किसी को अयोग्य घोषित नहीं कर सकता और न ही चुनाव रद कर सकता हूं। मेरे पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है। मैं केवल उन्हें (एसओएम उम्मीदवारों को) आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दे सकता हूं और मैंने शिकायतें मिलते ही ऐसा किया।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा ऐसी परिस्थितियों में मैं चुनाव स्थगित भी नहीं कर सकता था, क्योंकि शिकायतें मतदान से कुछ घंटे पहले मिली थीं। मेरा काम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है।

आईओए के एसओएम चुनावों के तहत सोमवार को 80 पूर्व खिलाड़ियों ने आनलाइन मतदान कर चार महिला एसओएम प्रतिनिधियों का चयन किया। हालांकि, आईओए अध्यक्ष पीटी उषा को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। छह उम्मीदवारों के बीच हुए मुकाबले में वह वोटों की संख्या के लिहाज से पांचवें स्थान पर रहीं।

वहीं, चार पुरुष एसओएम प्रतिनिधियों को सात नवंबर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। उषा ने चुनाव अधिकारी श्रीवास्तव के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व तीरंदाज डोला बनर्जी ने वोट मांगने के लिए व्हाट्सएप संदेश भेजकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।