विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: रायपुर से चोरी हुए 2 करोड़ के 125 आईफोन बरामद, अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य गिरफ्तार

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:05 AM (GMT+05:30)

रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित एपल स्टोर से करीब दो करोड़ रुपये के आईफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने के आरोप में अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के दो आरोपित पकड़े गए हैं। 

रायपुर से अंतरराज्यीय गिरोह ने उड़ाए दो करोड़ के आईफोन, 125 बरामद (फोटो- जेएनएन)

रायपुर से अंतरराज्यीय गिरोह ने उड़ाए दो करोड़ के आईफोन, 125 बरामद (फोटो- जेएनएन)

HighLights

  1. चोरी के आईफोन को बांग्लादेश और नेपाल तक खपाने की योजना थी

  2. पुलिस को आरोपियों से 1.50 करोड़ रुपये के 125 आईफोन बरामद हुए

जेएनएन, रायपुर। शहर के मरीन ड्राइव स्थित एपल स्टोर से करीब दो करोड़ रुपये के आईफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने के आरोप में अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के दो आरोपित पकड़े गए हैं।

उनसे 1.50 करोड़ रुपये के 125 आईफोन बरामद हुए हैं। चोरी हुए सामान में 173 आइफोन, एपल वाच, हेडफोन और एयरपॉड शामिल थे।

बताया जा रहा है कि चोरी के आईफोन को बांग्लादेश और नेपाल तक खपाने की योजना थी।

आरोपितों में गिरोह के सरगना राजेश अजय सिंह झाला और चोरी के आइफोन खपाने वाले सफान खान हैं। दोनों मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।