Move to Jagran APP

International Day of Peace 2019: विश्वभर में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानिए कैसे हुई थी शुरुआत

आज यानी शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है। जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है कि इस दिन को शांति के लिए समर्पित किया किया गया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 09:21 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 09:33 AM (IST)
International Day of Peace 2019: विश्वभर में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानिए कैसे हुई थी शुरुआत
International Day of Peace 2019: विश्वभर में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानिए कैसे हुई थी शुरुआत

नई दिल्ली, एएनआइ। आज यानी शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है। जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है कि इस दिन को शांति के लिए समर्पित किया किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इस दिन को घोषित किया गया था। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर भी कई नेताओं ने बधाई दी है। आपको बता दें कि इस साल यह दिन और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2019 में मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 71 वीं वर्षगांठ है। यह दिन लोगों को शांति और सम्मान से जीने का अधिकार देता है। 

loksabha election banner

1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव हुआ था पारित

संयुक्त राष्ट्र महसभा में वर्ष 1981 में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का प्रस्ताव रखा गया था। इसका मकसद शांति के आदर्शों को मनाने और मजबूत करने के लिए विश्व को समर्पित करना था। शुरुआत में इस दिन को सितंबर के तीसरे मंगलवार को बनाने के लिए तय किय गया था, इसके बाद 2001 में इसको बदलकर 21 सितंबर को तय किया गया। 

1981 में मनाया गया था पहला अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

यह दिन पहली बार 1981 में मनाया गया था, और कई देशों ने राजनीतिक समूहों, सैन्य समूहों और लोगों की मदद से इस इन दिन को मनाने में सहयोग दिया। 

युद्ध को कम करना रहा मकसद

2013 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव द्वारा शांति शिक्षा के लिए इस दिन को समर्पित किया गया था। इसका मकसद युद्ध को कम करना है।

यह भी पढ़ें: World Marrow Donor Day 2019: आज है वर्ल्ड मैरो -डे, जानें इस खास दिन की महत्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.