विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटरी का रख-रखाव करने वाले कर्मियों को दी जाए इंसुलेटेड पानी की बोतल, रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को लिखा पत्र

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 20 May 2024 11:47 PM (IST)

रेलवे बोर्ड ने भीषण गर्मी को देखते हुए अपने सभी जोन और उत्पादन इकाइयों से पटरी के रख-रखाव का कार्य ...और पढ़ें

पटरी का रख-रखाव करने वाले कर्मियों को दी जाए इंसुलेटेड पानी की बोतल, रेलवे बोर्ड। फाइल फोटो।
पटरी का रख-रखाव करने वाले कर्मियों को दी जाए इंसुलेटेड पानी की बोतल, रेलवे बोर्ड। फाइल फोटो।

HighLights

  1. खराब होती जा रही है दिन-ब-दिन गर्मी की स्थिति
  2. पानी की बोतल दो लीटर क्षमता की होनी चाहिए- रेलवे बोर्ड

पीटीआई, नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने भीषण गर्मी को देखते हुए अपने सभी जोन और उत्पादन इकाइयों से पटरी के रख-रखाव का कार्य करने वाले कर्मियों को दो लीटर क्षमता की इंसुलेटेड पानी की बोतल उपलब्ध कराने को कहा है। इंसुलेटेड बोतल में रखा गया पेय पदार्थ एक निश्चित अवधि तक ठंडा या गर्म रहता है।

दो लीटर क्षमता की होनी चाहिए पानी की बोतल

रेलवे बोर्ड द्वारा सभी जोन और उत्पादन इकाइयों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पानी की बोतल दो लीटर क्षमता की होनी चाहिए। बोतल 'इंसुलेटेड' होनी चाहिए ताकि उसमें पानी पांच से छह घंटे तक ठंडा रह सके। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर्स यूनियन (एआइआरटीयू) ने इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि उसने कहा है कि इस संबंध में पत्र नौ अप्रैल को जारी किया गया था, लेकिन पानी की बोतलों का वितरण अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

तेजी से बढ़ रही गर्मी

एआइआरटीयू, पश्चिम रेलवे के महासचिव ने कहा कि मैं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द अच्छी गुणवत्ता वाली पानी की बोतल उपलब्ध कराना शुरू करें, क्योंकि गर्मी की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।

यह भी पढ़ेंः 

'शहजादे खुलेआम कह रहे हैं...', PM Modi ने राहुल गांधी के इस बयान पर बोला हमला; कांग्रेस और TMC को बताया डूबता जहाज

Pakistan Vandalism Cases: हिंसा मामले में इमरान खान को अदालत से मिली राहत, इन दो मामलों में बरी हुए PTI प्रमुख