Operation Samudra Setu: 202 भारतीय नागरिकों को लेकर कोच्चि पहुंचेगा 'INS मगर'
इससे अलावा आइएनएस जलसवा करीब 700 भारतीय नागरिकों को मालदीव से कोच्चि लेकर पहुंचेगा। इसके 15 मई तक कोच्चि पहुंचने की उम्मीद है।
नई दिल्ली, एएनआइ। ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत आइएएनएस मगर 202 भारतीय नागरिकों को लेकर केरल के कोच्चि पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि आ शाम तक यह यहां पहुंच जाएगा। इससे अलावा आइएनएस जलअश्व करीब 700 भारतीय नागरिकों को मालदीव से कोच्चि लेकर पहुंचेगा। इसके 15 मई तक कोच्चि पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले यह 10 मई को 698 नागरिकों को भारत में अपनी पहली छंटनी के दौरान वापस कर चुका है। बता दें कि विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु शुरू किया गया है।
19 गर्भवती महिलाओं को भी लाया गया
मालदीव में फंसी 19 गर्भवती भारतीय महिलाओं को लेकर जहाज जलअश्व रविवार सुबह कोच्चि पहुंचा था। इसमें गर्भवती महिलाओं समेत 698 यात्री सवार थे। जहाज पर दवाओं के साथ अन्य चिकित्सा सामग्री भी उपलब्ध हैं।
स्वदेश वापसी करने वालों में 9 हजार गर्भवती महिलाएं भी शामिल
विदेशों में फंसे भारतीयों में 9 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी केरल से हैं। केरल सरकार की तरफ से दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के प्रयासों के बारे में राज्य सरकार द्वारा हाइकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया गया है जिसके अनुसार प्रदेश लौटने वालों में 9,572 महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों कई याचिकाएं हाइकोर्ट में दाखिल की गई थीं, जिन पर गुरुवार को सुनवाई के दौरान सरकार ने हलफनामा दिया। इसमें कहा गया है कि स्वदेश आने वालों के लिए अटैच बाथरूम वाले एक लाख पंद्रह हजार कमरों की व्यवस्था की गई है।
एक हफ्ते के लिए क्वारंटाइन पर रहेंगे विदेशों से लौटने वाले भारतीय
केंद्र सरकार की तरफ से विदेशों से लौटने वाले भारतीयों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि दूसरे देशों से लौटने वालों को एक हफ्ते के लिए क्वारंटाइन पर रखा जाएगा और इसके बाद एक हफ्ते लिए आइसोलेशन पर रहना होगा। इसके अलावा यदि किसी में कोरोना का लक्षण पाया जाता है तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।